जयपुर

पटवार घर पर खड़े थे ग्रामीण, सरपंच ने परेशान देख दीवार पर लिख दिए पटवारी के मोबाइल नंबर

हलका पटवारी के मोबाइल नंबर नहीं लिखे होने से यहां आने वाले ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। इसी दौरान पहुंचे सरपंच मदनलाल यादव को ग्रामीणों ने इस बारे में बताया तो सरपंच ने मार्कर पेन से पटवार घर पर पटवारी के मोबाइल नंबर लिखे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jan 2023, 10:57 AM IST
rajasthan_sarpanch_patwari.jpg

जयपुर जिले के खेजरोली के पटवार भवन पर हलका पटवारी के मोबाइल नंबर नहीं लिखे होने से यहां आने वाले ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। मंगलवार को कुछ ग्रामीण राजस्व कार्य के लिए पहुंचे तो पटवारी उप तहसील में सेवा दे रहे थे और पटवार घर पर पटवारी के आधे-अधूर नंबर लिखे थे। इससे उनसे सम्पर्क नहीं हो पा रहा था।

इसी दौरान पहुंचे सरपंच मदनलाल यादव को ग्रामीणों ने इस बारे में बताया तो सरपंच ने मार्कर पेन से पटवार घर पर पटवारी के मोबाइल नंबर लिखे। साथ ही खुद के भी नंबर अंकित कर दिए। ताकि ग्रामीणों को कार्य करवाने में सुविधा मिल सके।

ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी से मांग की है कि संबंधित कर्मचारियों के नंबरों को कार्यालय के बाहर नाम सहित लिखवाया जाए। इस बारे में उपखंड अधिकारी प्रियवृत सिंह चारण का कहना है कि वीडीओ से बात करके कार्यालय से संबंधित कर्मचारियों के नाम व मोबाइल नंबर लिखने को निर्देशित किया जाएगा।

Updated on:
11 Jan 2023, 10:57 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में शराब कंपनियों का मार्जिन घटाते ही खुली गड़बड़ी, वित्त विभाग के तत्कालीन अफसरों पर उठे सवाल; GSM को करोड़ों का घाटा

Exclusive: राजस्थान के ​कांग्रेस नेताओं ने अपनों के लिए बिछाई बिसात, 14 जिलों में जिला प्रमुख पद पर नजर

राजस्थान में लागू होगी खाद बिक्री की नई व्यवस्था, ये दस्तावेज नहीं है तो नहीं मिलेगी सब्सिडी वाली खाद

चीन-कजाकिस्तान से पढ़े 5 फर्जी डॉक्टर चढ़े को राजस्थान SOG के हत्थे, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कर रहे थे इंटर्नशिप!

Train Travel Update: राजस्थान में तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात रहेगा प्रभावित, कई रेलसेवाएं आंशिक रद्द एवं रेगुलेट रहेंगी