जयपुर

School Holiday: राजस्थान के इन स्कूलों में 26 अप्रैल को रहेगी छुट्टी, जानें क्यों

School Holiday: राजस्थान के सभी कैथोलिक स्कूलों में 26 अप्रैल को अवकाश घोषित किया गया है। जानिए इसके पीछे की खास वजह
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Apr 2025, 3:02 PM IST
School Holiday
School Holiday : फाइल फोटो

School Holiday: जयपुर। दुनिया के सबसे बड़े धर्मगुरुओं में से एक रोमन कैथोलिक ईसाई धर्म के पोप फ्रांसिस का निधन हो गया है। उनके निधन से समस्त विश्व समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के दिन 26 अप्रैल को राजस्थान के सभी कैथोलिक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

बता दें कि वेटिकन सिटी के राष्ट्राध्यक्ष और कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च धर्मगुरु, संत पापा फ्रांसिस का 21 अप्रैल को निधन हो गया था। कैथोलिक समुदाय के लिए यह एक अत्यंत दुःखद समाचार है। विश्व के सर्वोच्च कैथोलिक धर्मगुरु के निधन ने ना केवल ईसाई समुदाय, बल्कि दुनियाभर में शोक की लहर दौड़ गई। जनसाधारण में उन्हें 'पोप फ्रांसिस' के नाम से जाना जाता था।

जयपुर में विशेष शोक सभा कल

पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए 25 अप्रैल को सायं 6 बजे एक विशेष शोक सभा का आयोजन सेंट एंसलम्स पिंक सिटी स्कूल, मालवीय नगर स्थित गिरजाघर प्रांगण में किया जाएगा। इस अवसर पर उनके प्रेरणादायक जीवन और मानवता के लिए दिए गए संदेशों को साझा किया जाएगा।


यह भी पढ़ें

सभी कैथोलिक विद्यालयों में 26 अप्रैल को छुट्टी घोषित

धर्मप्रांतीय निर्णय के अनुसार 26 अप्रैल को पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के दिन प्रदेश के सभी कैथोलिक विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही आमजन से अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शोक सभा में सम्मिलित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित करें।

Updated on:
24 Apr 2025, 3:02 PM IST
Published on: