जयपुर

बर्खास्त थानेदार सीमा जाखड़ ने हाथों में लगवाईं मेहंदी, डांस भी किए, देखिए वीडियो

मण्डोर रोड स्थित किशोर बाग मैरिज पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में सीमा जाखड़ हाथों ने मेहंदी लगवाईं और मारवाड़ी व मंगलगीतों पर डांस भी किए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2021, 3:56 PM IST
seema jakhar marriage rituals

जोधपुर। दस लाख रुपए की डील के बदले मादक पदार्थ तस्कर को भगाने के आरोप में उप निरीक्षक (थानेदार) की नौकरी खोने वाली सीमा जाखड़ पर एक तरफ जहां कानूनी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। वहीं, दूसरी तरफ शनिवार को मण्डोर रोड स्थित किशोर बाग मैरिज पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में हाथों में मेहंदी लगवाईं और मारवाड़ी व मंगलगीतों पर डांस भी किए।

बरलूट थाने की बर्खास्त थानाधिकारी सीमा जाखड़ की रविवार को नांदिया प्रभावती निवासी सुखराम कालीराणा से शादी होनी है। दोनों परिवार का संयुक्त वैवाहिक कार्यक्रम किशोर बाग मैरिज पैलेस में रखा गया है, जहां शनिवार को विवाह की रस्में शुरू हुईं। हल्दी के बाद शाम को मेहंदी लगाने का कार्यक्रम हुआ। बर्खास्त थानेदार व दुल्हे ने साथ-साथ ही मेहंदी लगवाईं। बाद में रात को स्टेज पर महिला संगीत का कार्यक्रम हुआ। जिसमें विवाह के मंगलगीत गूंजे। साथ ही नृत्य का आयोजन भी हुआ।

पहले खुद को अलग रखा, फिर गानों पर झुमीं
हालांकि विवाह की रस्में शुरू होने के साथ ही मैरिज गार्डन को लाइट व शामियानों से सजाया गया था, लेकिन समारोह में तस्करों से मिलीभगत के चलते कार्रवाई का असर नजर आया। घरवालों के बीच मेहमान कम नजर आए। दुल्हन बनीं बर्खास्त थानेदार समारोह में तो मौजूद रहीं। मेहंदी भी लगवाईं, लेकिन काफी देर तक सबके बीच गार्डन में नहीं आईं। दोनों एक अन्य पाण्डाल में मौजूद रहे। वहीं, पर मेहंदी लगाने की रस्म हुर्ईं। पाण्डाल के बाहर कुछ युवकों को खड़ा किया गया। जो किसी को भी अंदर नहीं जाने दे रहे थे। देर रात दुल्हन बनीं सीमा जाखड़ ने पारिवारिक सदस्यों के साथ मारवाड़ी व परम्परागत वैवाहिक गीतों पर डांस भी किया।

Published on: