नई दिल्ली

जीएसटी लागू होने पर घटेंगे वस्तुओं के दाम

टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को जीएसटी व सेवाकर प्रावधानों पर रोटरी बिनानी सभागार में सेमिनार आयोजित की गई, इसमें कर विशेषज्ञों ने जीएसटी लागू होने पर उपभोक्ताओं व व्यापारियों को होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Feb 2016, 3:39 PM IST
Feature image
टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को जीएसटी व सेवाकर प्रावधानों पर रोटरी बिनानी सभागार में सेमिनार आयोजित की गई, इसमें कर विशेषज्ञों ने जीएसटी लागू होने पर उपभोक्ताओं व व्यापारियों को होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी।


जयपुर से आए सीए जतिन हरजाल ने कहा कि सरकार 1 अप्रेल 2016 से जीएसटी लागू करने की बात तो कर रही है, लेकिन प्रक्रिया लंबी होने के कारण इसमें अधिक समय लग सकता है। उन्होंने बताया कि अभी टैक्स पर भी टैक्स लगता है।


एक्साइज ड्यूटी पर वैट चुकाना पड़ाता है। जीएसटी लागू होने के बाद एक ही टैक्स चुकाना पडेगा। अभी वस्तुएं खरीदने वाले व्यापारियों को इनपुट नहीं मिलता है। ज्यादातर वस्तुओं पर एक्साइज ड्यूटी लगी रहती है।


जीएसटी लागू होने पर सभी व्यापारियों को इनपुट मिलेगा। इससे दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम भी कम होंगे। जीएसटी उपभोक्ताओं के लिए लाभकारी साबित होगा। जयपुर के सीए यश ढड्ढा ने सेवाकर के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


उन्होंने कहा कि प्रोपर्टी को किराए पर देने पर भी सर्विस टैक्स लगता है। दुकान या मकान किराए पर देते समय ली जाने वाली ब्याज रहित सिक्यूरिटी पर भी सर्विस टैक्स लगता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट ओम बड़ौदिया, सचिव प्रमेश गुप्ता, सीए देवेन्द्र कटारिया ने अतिथियों का स्वागत किया।
Published on: