जयपुर

सात साल पुराना रिश्वत मामला, देवस्थान विभाग का एडिशनल कमिश्नर गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सोमवार को बड़ पीपली सीकर रोड से देवस्थान विभाग के एडिशनल कमिश्नर को सात साल पुराने रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Jul 15, 2024

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सोमवार को बड़ पीपली सीकर रोड से देवस्थान विभाग के एडिशनल कमिश्नर को सात साल पुराने रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी आकांश रजन उस समय अलवर के तिजारा में तहसीलदार के पद पर कार्यरत थे।
एसीबी ने बताया कि इस संबंध में महेशर तिजारा निवासी चन्दर सिंह ने एसीबी में 19 जुलाई 2017 को शिकायत दी थी। चंदर सिंह ने बताया था कि उसके पिता द्वारा खरीदी गई जमीन के वसीयतनामा के आधार पर मेरे बेटे और भाइयों के बेटे के नाम निर्णय कराने के बदले में तहसीलदार व उसके कार्यालय के सहायक कार्यालय अधीक्षक रिश्वत राशि की मांग कर रहे है। सत्यापन में आया कि आरोपी खुद व तहसीलदार के नाम से 8 हजार रुपए मांग रहे है। उसके एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई करते हुए दलाल मानसिंह व कार्यालय सहायक राधेश्याम मौर्य को पकड़ लिया था। इसी दौरान आकाश रंजन को एसीबी कार्रवाई की भनक लगने से फरार हो गया।

कोर्ट नोटिस के बाद भी पेश नहीं हुए
तत्कालीन तहसीलदार आकाश रंजन से रिश्वत राशि के संबंध में आरोपी राधेश्याम मौर्य की मोबाइल फोन पर बात करवाई गई। तहसीलदार का रिश्वत मांगने और प्राप्त करने में सम्मिलित होना पाया गया था। लेकिन आकाश रंजन मौके से फरार हो गया था। उनके खिलाफ एसीबी कोर्ट अलवर में 16 फरवरी 2022 को चार्जशीट पेश की गई थी। आरोपी आकाश रंजन नोटिस के बाद भी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। आकाश रंजन अभी सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग जयपुर में तैनात हैं। इस पर कोर्ट ने आरोपी आकाश रंजन का गिरफ्तारी वारंट जारी किया। एसीबी ने उसे सीकर रोड से गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
15 Jul 2024 11:13 pm
Also Read
View All
CM Bhajan Lal Sharma : दिल्ली से लेकर पश्चिम बंगाल तक, आखिर क्यों महत्वपूर्ण हैं राजस्थान के मुख्यमंत्री के ‘धुआंधार’ दौरे?

Jaipur: जमीन कब्जा मामले में पूछताछ के लिए नोटिस मिलते ही भागा आरोपी, मोबाइल बंद करके बदला ठिकाना

राजस्थान में ‘आधी आबादी’ का पूरा सच, 74 साल में 130 महिलाएं ही चढ़ सकीं विधानसभा की सीढ़ियां, पहली सदन में कमला-यशोदा की एंट्री

Patrika Edu Fest: पत्रिका और महात्मा ज्योतिराव फुले यूनिवर्सिटी की ओर से 24 से 26 अप्रेल तक चलेगा एजुफेस्ट, छात्रों की होगी काउंसलिंग

Hanuman Beniwal : संसद में फिर सांसद हनुमान बेनीवाल की हुंकार, राजस्थान के मुद्दे पर मोदी सरकार से पूछ डाले ये 7 सुलगते सवाल