जयपुर

VIDEO: युवतियां सप्लाई करने की बात आपस में भिड़े सेक्स रैकेट के गुर्गे! हुई फायरिंग और फिर…

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Nov 05, 2018
sex racket jaipur

जयपुर।

जयपुर में एक बार फिर फायरिंग की घटना ने शहर में दहशत फैला दी। जालूपुरा थाना इलाके में देर रात कार सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक का सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार जारी है। इस मामले में पुलिस आधा दर्जन लोगों को पकड़ कर पूछताछ करने में जुटी है। इस फायरिंग में जो शख्स घायल हुआ है उसकी पहचान करण उर्फ सुरेश के तौर पर हुई है। जबकि जिसने करण पर फायरिंग को लेकर दुष्यंत और उसके साथियों को नामजद किया गया है।

लड़कियां सप्लाई करते थे, हो गई टसल !
प्राथमिक जांच में सामने आया कि दुष्यंत व करण दोनों ही वेश्यावृति के लिए लड़कियां सप्लाई करते हैं। इसी को लेकर दोनों में पुरानी टसल चली आ रही थी। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। हमलावरों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश का अंदेशा मानते हुए तफ्तीश में जुट गई है। हमलावर नामजद है। जानकारी में सामने आया है कि घायल व हमलावर दलाली का काम करते हैं। फायरिंग की सूचना पर डीसीपी सत्येंद्र सिंह सहित पुलिस के अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।

ऐसे हुआ पूरा घटनाक्रम
पुलिस के अनुसार रात करीब एक बजे वनस्थली मार्ग पर कार सवार चार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से मुरलीपुरा निवासी तीस वर्षीय करण उर्फ सुरेश घायल हो गया। गोली युवक के पेट में लगी। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पूछताछ में सामने आया कि उस पर दुष्यंत व उसके साथियों ने हमला किया है।

आधा दर्जन लोगों से पूछताछ जारी
जांच अधिकारी एएसआई गोपाल ने बताया कि दुष्यंत व करण में किसी बात को लेकर वनस्थली मार्ग पर कहासुनी हुई थी। कहासुनी के बाद दुष्यंत ने उस पर फायर कर दिया। घटनास्थल पर गोली का खोल मिला है। घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज जुटाए गए हैं। इस आधार पर आधा दर्जन लोगों को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है। हमला कर करने के बाद दुष्यंत व उसके साथी भाग निकले।

Published on:
05 Nov 2018 01:33 pm
Also Read
View All
पंजाब के सियासी रण में राजस्थान के SP V/S SP, जानिए Congress के सचिन पायलट या BJP के सतीश पूनिया में कौन बेहतर ‘प्रभारी’?

Rajasthan Politics : CM भजनलाल शर्मा पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की विवादित टिप्पणी, BJP हमलावर- माफी की मांग

राजस्थान के सचिन पायलट को कांग्रेस ने बनाया ‘पंजाब प्रभारी’, जानें क्यों मिली महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी और क्या रहेंगी चुनौती?

राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस संजय के. अग्रवाल, राष्ट्रपति मुर्मू ने जारी किया नियुक्ति वारंट

Shekhawati Havelis: राजस्थान की शेखावाटी हवेलियां यूनेस्को की अस्थाई सूची में शामिल, दीया कुमारी ने कहा- अहम उपलब्धि