जयपुर

Shanivar Ke Upay : काला कंबल दान देने से कम होते हैं कष्ट, जानिए शनि के कोप से बचने के अन्य छोटे पर कारगर उपाय

जो लोग शनि की महादशा, अंतरदशा, प्रत्यंतर दशा, शनि की ढैय्या, साढ़ेसाती या शनि दोष से प्रभावित होते हैं उन्हें शनिवार के उपाय जरूर करना चाहिए। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि जिस की कुण्डली में शनि ग्रह कमजोर हो, अशुभ हो या नीच स्थिति में हो तो उनका जीवन लगातार गंभीर परेशानियों से घिरा रहता हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Oct 2020, 8:27 AM IST
Shani Dev Worship Saturday , Shani Sadhesati Upay , Shani Dhayya Upay
Shani Dev Worship Saturday , Shani Sadhesati Upay , Shani Dhayya Upay

जयपुर. जो लोग शनि की महादशा, अंतरदशा, प्रत्यंतर दशा, शनि की ढैय्या, साढ़ेसाती या शनि दोष से प्रभावित होते हैं उन्हें शनिवार के उपाय जरूर करना चाहिए। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि जिस की कुण्डली में शनि ग्रह कमजोर हो, अशुभ हो या नीच स्थिति में हो तो उनका जीवन लगातार गंभीर परेशानियों से घिरा रहता हैं। व्यक्ति जुआ, सट्टे और शराब आदि व्यसनों में पैसा बर्बाद करता है, आपराधिक गतिविधियों के कारण जेल जाता है, मानसिक रोगी हो जाता है. अन्य समस्याएं भी सामने आती हैं.

ऐसे शनि दोषों को दूर करने शनिवार को शनिदेव की पूजा सर्वश्रेष्ठ रहती है. प्रत्येक शनिवार हनुमान चालीसा का पाठ करें। रुद्राक्ष की माला से ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें। शनिदेव को नीले रंग के पुष्प अर्पित करें। शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे जल अर्पित कर, वहां दीप प्रज्जवलित करें। शनिवार के दिन तांबे के कलश में जल लेकर शिवलिंग पर अर्पित करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर के अनुसार शनिवार के कुछ अन्य उपाय भी कारगर रहते हैं. शनिवार के दिन काला कपड़ा, लोहे के बर्तन, काले तिल, कंबल आदि का दान करें। आटा, काले तिल, शक्कर का मिश्रण तैयार कर हर शनिवार चीटियों को डालें। शनिवार के दिन बंदरों को गुड-चना खिलाएं। शनिवार को एक कटोरी में तेल लेकर उसमें चेहरा देखें. इसके बाद किसी दरिद्र व्यक्ति को उस तेल का दान करें।

Published on: