
जयपुर।
Ashok Gehlot सरकार में स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल (Shanti Dhariwal) ने कहा कि पिछली सरकार के समय भाजपा कार्यालयों के लिए आवंटित जमीनों की समीक्षा होगी। उन्होंने भाजपा पर जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) जैसी संस्थाओं की वित्तीय हालात खराब करने का भी आरोप लगाया। धारीवाल ने गुरुवार को सचिवालय में कहा, जब सरकार भाजपा के कार्यालयों के लिए जमीन आवंटित कर रही थी तो उसे कांग्रेस के आवेदनों को भी देखना था। कांग्रेस को एक भी जगह जमीन नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि वह दो बार इस विभाग के मंत्री रह चुके हैं, लेकिन इतने खराब हालात पहले नहीं देखे।
उन्होंने जेडीए की मिसाल दी और कहा कि जेडीए की करीब 6000 किमी लंबी सडक़ें हैं। जिनकी मरम्मत का पैसा जेडीए के पास नहीं है। इनमें से 1500 किलोमीटर सडक़ें तो टूटी पड़ी हैं, जिन्हें दोबारा बनाया जाना है। हम इसे पूरा करेंगे।