जयपुर

She News – 50 प्लस होने के बाद भी रहें फिट, करें… योग

महिलाएं अपनी जिम्मेदारियों में इतना उलझी रहती हैं कि जाने-अनजाने में वह अपनी सेहत के साथ समझौता कर लेती हैं। न डाइट पर ध्यान देती हैं न ही लाइफ स्टाइल पर। नतीजा 50 साल के बाद उनका शरीर कमजोर होने लगता है। योग विशेषज्ञ और फिटनेस एक्सपर्ट कहते हैं कि योग के नियमित अभ्यास से वह खुद को फिट कर सकती हैं।

2 min read
Feb 15, 2024
She News - 50 प्लस होने के बाद भी रहें फिट, करें... योग

शरीर के दर्द में आराम देता ताड़ासन
ताड़ासन करना काफी आसान होता है, इसलिए 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं इसे आसानी से कर सकती हैं। इससे शरीर में रक्त प्रवाह अच्छा रहता है साथ ही हाथ, पेट-पैरों की मसल्स की भी स्ट्रेचिंग होती है। इससे
शरीर के दर्द में आराम मिलता है।

शवासन से मन मस्तिष्क रहता है शांत
शवासन 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए काफी अच्छा होता है, क्योंकि इस आसन को अधिक उम्र में भी आसानी से किया जा सकता है। इसे करने से तनाव कम होता है। मन और मस्तिष्क शांत रहता है। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और कुछ समय निकालें।

पवनमुक्तासन बढ़ाता पाचन शक्ति
50 साल से अधिक उम्र के लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। इसके लिए पवनमुक्तासन करना अच्छा होता है। महिलाएं यदि नियमित रूप से यह आसन करती हैं तो कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। इस आसन को करने से पीठ और कमर दर्द में आराम मिलता है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और पाचन शक्ति बढ़ती है।

योग करने से होता है तनाव कम

महिला हो या पुरुष सभी को योग जिंदगी का हिस्सा बनाना चाहिए, क्योंकि योग से हमारी पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। साथ ही, योग करने से तनाव कम होता है और मन-मस्तिष्क शांत रहता है। इतना ही नहीं अगर रोजाना योग किया जाता है, तो कई बीमारियां दूर भी हो सकती हैं इसलिए कुछ समय योग के लिए दें।

- दक्षश्ज, योग एक्सपर्ट

.................

फ्लोर एक्सरसाइज पर भी फोकस
50 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को जोड़ों में दर्द की समस्या हो जाती है, इसलिए मोमेंट्स एक्सरसाइज ज्यादा करनी चाहिए। इससे हड्डियों में ताकत आती है। इसके अलावा फ्लोर एक्सरसाइज पर भी फोकस करना चाहिए। डाइट में कैल्शियम की मात्रा भी बढ़ाई जानी चाहिए।

-स्वदेश रजवानी, फिटनेस ट्रेनर

Published on:
15 Feb 2024 01:45 pm
Also Read
View All