जयपुर

हाईप्रोफाइल शुभांगना मामले में एक और नया खुलासा, पति के खिलाफ दर्ज हुआ एक और मामला

मृतका के पिता ने दर्ज कराया मामला
2 min read
Nov 29, 2017
jaipur

जयपुर। हाईप्रोफाइल शुभांगना की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा तो दी, लेकिन उसके पति के खिलाफ अशोक नगर थाने में एक और मामला दर्ज हुआ है। पति राजकुमार पत्नी शुभांगना को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुका है और अभी जेल में है।

यह भी पढें : जयपुर में उतरी यूके सेना की बटालियन, महाजन के लिए रवाना

पुलिस ने बताया कि शुभांगना के पिता प्रेम सुराणा ने राजकुमार के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज कराया है। इस मामले की जांच की जा रही है। प्रेम सुराणा ने दर्ज कराया कि उनका अशोक नगर थाना अंतर्गत एक फ्लैट है। उक्त फ्लैट को राजकुमार ने फर्जीवाड़े से एग्रीमेंट कर किराए पर दे दिया और सालभर से किराया राशि आरोपित खुद के बैंक खाते में जमा करवा रहा था। शुभांगना अपने ही बंगले में फंदे से लटकी मिली थी। उसके पिता ने राजकुमार पर हत्या करने का आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस ने जांच के बाद मामला आत्महत्या का माना और राजकुमार को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया था।


100 करोड की मालकिन थी शुभांगना

शुभांगना 100 करोड़ रुपए की मालकिन थी। लेकिन पति से अलग होने के बाद तनाव में ही चल रही थी। जिस रात्रि को शुभांगना फंदे से लटकी थी, उसी रात पति राजकुमार सीतापुरा स्थित शुभांगना के कॉलेज में पहुंचा था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि राजकुमार साजिश के तहत कॉलेज पहुंचा और खुद को सीसीटीवी कैमरे में दिखाने के लिए उसके आगे घूमता रहा। लेकिन उसने ही हत्या की थी। हालांकि पुलिस ने शुभांगना के बंगले के आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन, मेडिकल और एफएसएल रिपोर्ट, घर में मौजूद लोगों के बयान के बाद मामला आत्महत्या का माना था।

Published on:
29 Nov 2017 11:00 pm