जयपुर

चांदी रिकार्ड स्तर के करीब, पार किया 78,000 का आंकड़ा, सोना 63 हजारी होने को बेताब

सोने-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को भी भारी तेजी देखने को मिली। वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच जयपुर सर्राफा बाजार में यह तेजी देखने को मिली।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Apr 2023, 1:11 PM IST
चांदी रिकार्ड स्तर के करीब, पार किया 78,000 का आंकड़ा, सोना 63 हजारी होने को बेताब
चांदी रिकार्ड स्तर के करीब, पार किया 78,000 का आंकड़ा, सोना 63 हजारी होने को बेताब

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को भी भारी तेजी देखने को मिली। वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच जयपुर सर्राफा बाजार में यह तेजी देखने को मिली। जयपुर में सोना हाजिर का भाव 300 रुपए की मजबूती के साथ 62,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी के दाम 1000 रुपए उछलकर 78,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए।

इसलिए बढ़ी कीमतें

जयपुर सर्राफा बाजार कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल का कहना है कि अमेरिका में महंगाई में नरमी आई है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व मई में ब्याज दर में वृद्धि के बाद भी इसे ऊंचा बनाये रख सकता है। इससे शुक्रवार को डॉलर और बेंचमार्क बॉन्ड यील्ड में नरमी के साथ सोने में तेजी रही।

वैश्विक स्तर पर भी तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 2027 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी भी बढ़त के साथ 25.61 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Published on: