जयपुर

जयपुर, इंदौर, मुंबई में हालात खराब, केंद्र ने छह टीमें भेजी

चार राज्यों के लिए अंतरमंत्रालयी टीम: कोलकाता समेत प. बंगाल के 6 जिले भी शामिल केंद्र ने कहा कई जगह लॉकडाउन के नियम टूटे टीमें जमीन हालात जानकार सरकार को देगी रिपोर्ट
2 min read
• •
Updated: 21 Apr 2020, 1:06 AM IST
Maha Corona Interview: संक्रामक रोगों से बचाव के लिए जीवनशैली में बदलाव करें: डॉ. देशपांडे
Maha Corona Interview: संक्रामक रोगों से बचाव के लिए जीवनशैली में बदलाव करें: डॉ. देशपांडे

पत्रिका ब्यूरो
नई दिल्ली. गृह मंत्रालय ने देश के चार राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर बताते हुए वहां केंद्र की अंतरमंत्रालयी टीम भेजी है।
मंत्रालय ने कहा कि वे हॉटस्पॉट इलाकों में लॉकडाउन के उल्लंघन को लेकर गंभीर है और इसलिए अपनी टीम इन जिलों में भेज रहा है। केंद्र ने कहना है कि इंदौर, मुंबई, पुणे, जयपुर, कोलकाता और कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के 6 जिलों में कोविड-19 की स्थिति गंभीर है। यहां लॉकडाउन का उल्लंघन हो रहा है। उधर, केंद्र के इस कदम का विरोध करते हुए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने जिलों के चयन का आधार सार्वजनिक करने को कहा है।
गृहमंत्रालय की प्रवक्ता पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि कई जिलों में नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आए हंै जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर पैदा कर सकते हैं। इन चारों राज्यों के प्रभावित जिलों के जमीनी आकलन के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत 6 अंतरमंत्रालय टीम बनाई गई हैं। ये टीमें जमीनी स्तर पर लॉकडाउन के पालन, सोशल डिस्टेंसिंग, स्वास्थ्य ढांचा, पीपीई सहित अन्य इंतजामों का आकलन करके राज्य सरकारों को स्थिति सुधारने में सहयोग करेेंगी।

केरल को भी गृह मंत्रालय ने चेताया
गृ ह मंत्रालय ने केरल सरकार को भी चिटï्ठी लिखकर लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन को लेकर चिंता जाहिर की थी। केरल सरकार ने 20 अप्रैल से नाई की दुकान, रेस्टोरेंट, बुक स्टोर खोलने की बात की थी। चि_ी में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि केरल उन गतिविधियों की छूट न दें जिनकी इजाजत नहीं दी गई है।

यहां भेजी गई हैं विभिन्न टीमें
कें द्र सरकार ने राजस्थान में जयपुर, मध्यप्रदेश में इंदौर, महाराष्ट्र में मुम्बई व पुणे, पश्चिम बंगाल में कोलकाता, हावड़ा, 24 परगना नार्थ, मेदिनीपुर, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग में टीम भेजी गई है।

3.5 दिन के बजाय अब 7.5 दिनों में हो रहे केस दोगुने
100 में से 80 लोग बिना लक्षण के पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में संक्रमण के मामले हर 7.5 दिन में दोगुने हो रहे हैं। पहले ये रफ्तार 3.5 दिन में थी। दूसरी ओर, अब तक कुल 18 हजार संक्रमित और 568 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि सरकार ने 17656 संक्रमित और 559 मौतों की पुष्टि की है। वहीं, इंदौर जेल के चार कैदी सोमवार को संक्रमण से ग्रसित पाए गए। राजस्थान के नागौर में शनिवार को जन्मीं बच्ची कोरोना संक्रमित पाई गई। बच्ची के परिवार के अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव हैं। इधर, संक्रमित पिज्जा डिलिवरी बॉय के संपर्क में आए 16 लोगों का टेस्ट नेगेटिव आया है।

Updated on:
21 Apr 2020, 1:06 AM IST
Published on: