जयपुर

महिलाओं को स्मार्ट फोन का मामला: विधायक ने पूछा क्या योजना निरस्त कर दी, मंत्री बोले, अभी योजना प्रक्रियाधीन

राजस्थान में चिरंजीवी परिवार की महिला मुखियाओं को स्मार्ट फोन देने का मामला गुरूवार को विधानसभा में उठा।
2 min read
• •
Updated: 2 Feb 2023, 4:29 PM IST
cm ashok gehlot
cm ashok gehlot

राजस्थान में चिरंजीवी परिवार की महिला मुखियाओं को स्मार्ट फोन देने का मामला गुरूवार को विधानसभा में उठा। भाजपा विधायक कालीचरण सराफ ने सदन में ये सवाल उठाया कि राज्य सरकार ने पिछले बजट में महिलाओं को स्मार्ट फोन देने की घोषणा की थी। इस घोषणा का क्या हुआ। उन्होंने पूछा कि क्या ये फोन दे दिए गए है, या सरकार ने इस योजना को निरस्त कर दिया है। इस पर शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने जवाब देते हुए सदन को बताया कि राज्य सरकार की ओर से राजस्थान में चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को मुफ्त स्मार्ट फोन देने की योजना के अन्तर्गत बजट प्रावधान किया हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 की बजट घोषणा के अनुसार मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को तीन साल के इंटरनेट एक्सेस के साथ स्मार्ट फोन दिया जाना प्रक्रियाधीन है।

डॉ. कल्ला ने प्रश्नकाल में विधायकों के सवाल पर कहा कि इस योजना के लिए पहले इस योजना में 1200 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया था। बाद में पूरक मांग में 3500 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया और वर्तमान में 2600 करोड़ रूपए का प्रावधान किया हुआ है।उन्होंने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय मार्केट में सेमी कंडक्टर चिप की कमी है और केन्द्र सरकार ने भी बजट में करों को लेकर कुछ बदलाव किए है। इसलिए इस प्रक्रिया में देरी हुई है।

इससे पहले विधायक कालीचरण सराफ के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में डॉ. कल्ला ने बताया कि राज्य सरकार ने बजट 2022 में यह योजना शुरू करने की घोषणा की थी। जिसमें एक करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को स्मार्ट फोन दिए जाने हैं। प्रदेश में 30 जनवरी 2023 तक एक करोड़ 37 लाख 82 हजार 951 परिवार चिरंजीवी योजना में पंजीकृत हैं।सराफ ने ये भी कहा था कि अब तो नया बजट आने वाला है और पुराने बजट की अवधि पूरी होने वाली है। ऐसे में सरकार क्या अपनी घोषणा को निरस्त कर चुकी है।

Updated on:
2 Feb 2023, 4:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी वी श्रीनिवास ने शेयर की 30 साल पुरानी ब्लैक एन्ड व्हाइट तस्वीर, जानिए क्यों है ये ख़ास?

राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?

Exclusive: महिला कोच में घुसने पर ₹2500 फाइन, लेकिन 72% ट्रेनों में कोच ही गायब! उत्तर पश्चिम रेलवे में महिलाओं के लिए बड़ी कमी