जयपुर

ऐसी क्या मजबूरी थी, जो गोबर और कचरा भी उठाना पड़ा इस टीवी एक्ट्रेस को

एक शूट के लिए जयपुर आईं एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टीवी शो 'मेरे साईं' में निभा रही हैं अहम किरदार
2 min read
• •
Updated: 17 Sep 2018, 1:21 AM IST
Jaipur
किरदार के लिए गोबर और कचरा भी उठाना पड़ा इस टीवी एक्ट्रेस को

जयपुर. टीवी शो 'एक वीर की अरदास...वीरा' से फेमस हुई अभिनेत्री स्नेहा वाघ एक ज्वैलरी शूट के लिए जयपुर आईं। वह इन दिनों शो 'मेरे साईं' में तुलसा का किरदार निभा रही हैं। इस किरदार के बारे में स्नेहा का कहना है, 'लगभग 11 साल पहले मराठी लड़की का किरदार करने को मिला था, तब भी बहुत उत्साहित थी, क्योंकि मैं मराठी परिवार से ही बिलॉन्ग करती हूं। अब फिर से मराठी अंदाज में खुद को देखकर काफी अच्छा लग रहा है। साईं की बचपन से भक्त रही हूं और आज उसी साईं की कहानी में काम करने को मिल रहा है। यह मेरे लिए बहुत खास लम्हा है।'
आध्यात्मिक विषयों से बना रखी थी दूरी
बकौल स्नेहा, किरदार के जरिए स्प्रिचुअल कनेक्शन खास तरह से बढ़ गया है। अब तक मैंने आध्यात्मिक विषयों से जुड़े टीवी शोज से दूरी रखी थी, लेकिन साईं के नाम पर इससे जुड़ गई और मेरे किरदार को लेकर खासी सराहना भी मिल रही है।
सबसे चैलेंजिग किरदार, पहनावा भी मराठी स्टाइल का
स्नेहा कहती हैं, 'शो 'मेरे साईं' में अब तक सबसे चैलेंजिंग रोल करने को मिला है। कचरे से जुड़े अधिकांश सीन मैंने इस शो में किए हैं। इसमें मैंने गोबर भी उठाया है तो कचरा भी। यहां तक कि लोगों के पैर भी साफ किए हैं। इस तरह के सीन सेट पर रोज करती थी। इस किरदार में कई तरह की विविधताएं हैं, लिहाजा इसे निभाने में गर्व महसूस हो रहा है। इसमें पहनावा भी मराठी स्टाइल का ही है। जब थिएटर करती थी, तब मराठी किरदार काफी किए हैं। इस किरदार ने मेरे थिएटर के दिनों की याद को ताजा कर दिया है। थिएटर में एक्सपेरिमेंट्स करना सिखाया जाता है और इसी का फायदा प्रोफेशनली अभी मिल रहा है। वैसे अब तक अलग-अलग किरदार निभाते आई हूं, ऐसे में ट्रेडिशनल रूप में लोगों के बीच आना भी खास है।' आपको बता दें, स्नेहा वाघ ने 'ज्योति', 'शेर-ए-पंजाब : महाराजा रणजीत सिंह', 'चन्द्रशेखर' सरीखे टीवी शोज में भी अहम भूमिका निभाई है।

Updated on:
17 Sep 2018, 1:21 AM IST
Published on: