Rajasthan Budget 2025: 21 फरवरी 2025 को डायस पर चढ़ हंगामा करने पर कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा, रामकेश मीणा, अमीन कागजी, जाकिर हुसैन गेसावत, हाकम अली खान और संजय कुमार को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किया गया था।
राजस्थान विधानसभा में डायस पर चढ़ने के मामले में स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस के 6 विधायकों को निलंबित किया है। देवनानी भी सदस्य रहते हुए डायस के सामने हंगामा करने पर निलंबित हो चुके हैं। गत दो दशक में सदस्यों को निलंबित करने की कई घटनाएं हुईं। हालांकि विधायकों का जितने समय के लिए निलंबन हुआ, ज्यादातर का निलंबन खेद प्रकट करने पर वापस ले लिया गया।
21 फरवरी 2025: डायस पर चढ़ हंगामा करने पर कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा, रामकेश मीणा, अमीन कागजी, जाकिर हुसैन गेसावत, हाकम अली खान और संजय कुमार को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किया गया।
अगस्त 2024: कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर को स्पीकर से उलझने व आक्रामक इशारे करने पर छह महीने के लिए सस्पेंड किया था।
24 जुलाई 2023: तत्कालीन मंत्री राजेंद्र गुढ़ा और भाजपा विधायक मदन दिलावर को विधानसभा की बची हुई अवधि के लिए निलंबित किया गया।
10 फरवरी 2022 : भाजपा विधायक रामलाल शर्मा, मदन दिलावर, अविनाश गहलोत और चंद्रभान सिंह आक्या को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया।
16 मार्च 2021: मदन दिलावर एक सप्ताह के लिए निलंबित।
1 मार्च 2021: डायस के सामने आकर हंगामा करने पर वासुदेव देवनानी को एक दिन के लिए निलंबित किया गया।
24 अगस्त 2020: भाजपा विधायक राजेंद्र राठौड़ को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया।
26 अप्रैल 2017 : हंगामा करने पर 14 विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, सुखराम बिश्नोई, श्रवण कुमार, शकुंतला रावत, राजेंद्र यादव, रमेश मीणा, मेवाराम जैन, मनोज कुमार, भजनलाल जाटव, धीरज गुर्जर, घनश्याम मेहर, अशोक चांदना, हीरालाल दरांगी और हनुमान बेनीवाल को एक साल के लिए निलंबित किया गया।
3 मार्च 2015: नौ विधायकों को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया। इनमें गोविंद सिंह डोटासरा, अशोक चांदना, श्रवण कुमार, धीरज गुर्जर, सुखराम बिश्नोई, रमेश मीणा, बृजेंद्र ओला, गिर्राज सिंह मलिंगा और हनुमान बेनीवाल शामिल।
17 अप्रैल 2012 : हनुमान बेनीवाल को 1 साल के लिए निलंबित किया गया।
29 अगस्त 2011 : भाजपा विधायक भवानी सिंह राजावत 1 साल के लिए निलंबित हुए।
18 मार्च 2010 : भाजपा विधायक राजेंद्र राठौड़ 1 साल के लिए निलंबित हुए।
17 मार्च 2010 : हनुमान बेनीवाल सत्र की बची अवधि के लिए निलंबित।
यह वीडियो भी देखें
28 जुलाई 2009 : भाजपा विधायक ज्ञान देव आहूजा, हेमसिंह भड़ाना और भवानी सिंह राजावत निलंबित हुए।
3 मार्च 2008 : कांग्रेस विधायक भरत सिंह दीगोद।
19 सितंबर 2007: विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, अतर सिंह भडाना, प्रहलाद गुंजल और रणवीर गुढ़ा निलंबित हुए।
1 मार्च 2007 : विधायक रणवीर गुढ़ा, मुरारी लाल मीणा, अमराराम और सुरेश मीणा को निलंबित किया गया।
24 मार्च 2006 : 6 विधायक सस्पेंड, जिनमें कांग्रेस विधायक डॉ. सीपी जोशी, अशोक बैरवा, संयम लोढ़ा, सीडी देवल, महिपाल यादव और लोजपा विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा पूरे सत्र के लिए निलंबित।