जयपुर

इस एक्टर का सलमान के लिए स्पेशल गिफ्ट!

वरुण धवन ने अपने हाथों से बनाई मेड इन इंडिया जैकेट
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2018, 4:35 PM IST
jaipur
इस एक्टर का सलमान के लिए स्पेशल गिफ्ट!

जयपुर. अभिनेता वरुण धवन ने मच अवेटिंग फिल्म 'सुई धागा- मेड इन इंडिया' के एक मासूम और सरल दर्जी मौजी की भूमिका की तैयारी के लिए सिलाई और उससे जुड़ी मूल बातें सीखी। वरुण इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में गंभीरता से जुटे हुए हैं। इसी क्रम में वह सलमान खान के शो 'बिग बॉस 12' में एक एंटरटेनिंग अंदाज में नजर आए। वरुण, सलमान को अपने बड़े भाई के रूप में मानते हैं। ऐसे में उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान के लिए एक विशेष सरप्राइज की प्लानिंग की।

उपहार ऐसा, जो उनके सुपर स्टारडम से मैच करता हो
असल में वरुण अब सिलाई को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। जब निर्माताओं ने 'बिग बॉस' में उनके जाने की योजना बनाई, तो वरुण ने टीम से कहा कि वह अपने आदर्श सलमान खान के लिए कुछ खास करना चाहते हैं। सलमान भी वरुण को बहुत चाहते हैं। सलमान को उपहार देने के लिए वरुण अपने हाथों से कुछ बनाना चाहते थे। सलमान खान भारत के पॉपुलर हीरो हैं, ऐसे में वरुण उन्हें कुछ ऐसा उपहार देना चाहते थे, जो उनके सुपर स्टारडम से मेल खाता हो।

सलमान हैं मेड इन इंडिया हीरो
लिहाजा वरुण ने टीम को बताया कि सलमान वाकई मेड इन इंडिया हीरो हैंं। उन्हें हर उम्र के लोग प्यार करते हैं और वे भी अपने चाहने वालों पर बिना शर्त अपना प्यार लुटाते हैं। वरुण ने कहा कि वह सलमान खान के लिए मेड इन इंडिया लिखी एक जैकेट बनाएंगे। उन्होंने धैर्यपूर्वक इस पर काम किया और शो में सलमान खान को जैकेट उपहार में दिए। जाहिर है, सलमान इससे काफी सरप्राइज हुए!

बता दें, फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट अनुष्का शर्मा हैं। वह फिल्म में मौजी की पत्नी ममता की भूमिका निभा रही हैं, जो कि एम्ब्रॉयडर है। शरत कटारिया निर्देशित 'सुई धागा –मेड इन इंडिया' इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Published on: