जयपुर

जयपुर चुनाव तैयारी को लेकर आएगा आयोग का फुल कमीशन

- चुनाव तैयारी को लेकर राज्य स्तरीय नोडल अधिकारियों से लिया फीडबैक - मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अनुपस्थिति में हुई बैठक
2 min read
Aug 20, 2018
 Third Front will create small party in Rajasthan
evm

जयपुर।
राज्य में विधानसभा चुनाव तैयारी को लेकर प्रदेश के संबंधित नोडल अधिकारियों की बैठक सोमवार को सचिवालय में हुई। बैठक मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत की ओर से बुलाई गई थी। लेकिन वे बैठक में नहीं पहुंच सके। ऐसे में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी जोगाराम ने बैठक ली। इसमें प्रदेश के पुलिस सहित विभिन्न विभागों के प्रमुखों के साथ प्रदेश में चल रही चुनाव तैयारी को लेकर समीक्षा की गई।
बैठक में सभी नोडल अधिकारियों से अब तक की जा चुकी तैयारियों का फीडबैक लिया और उन्हें आयोग की गाइड लांइस के अनुरूप बनाई गई कार्य योजना की जानकारी दी गई। प्रत्येक विभाग के अधिकारी को कहा गया है कि उन्हें विभाग की तैयारियों की जानकारी भारत निर्वाचन आयोग के आयुक्तों के समक्ष देनी होगी। बताया जा रहा है कि आयोग का माह के अंत में तैयारियों की समीक्षा को लेकर फुल कमीशन जयपुर आ सकती है।
इस दौरान आबकारी विभाग को अवैध शराब की रोकथाम के लिए टोल नाकों पर पर निगरानी करने, सीसीटीवी कैमरे लगवाने, शराब दुकानों को सूचीबद्ध करने, प्रतिदिन रिपोर्ट लेने, वाणिज्य कर विभाग को मतदाताओं को प्रलोभन के तौर पर दी जाने एकमुश्त सामग्री पर नजर रखने के लिए जिलेवार टीमें गठित करने के लिए कहा। आयकर विभाग को कैश मूवमेंट, बैंक के राज्य नोडल अधिकारी को हाई वैल्यू ट्रांजेक्शन की मॉनिटरिंग करने, उम्मीदवारों के अलग से अकाउंट खोलने, संदेहास्पद कैश पर निगरानी, आयकर विभाग के अधिकारियों को जिलों में इन्कम टैक्स टीमें बनाने, दस लाख रुपए से अधिक की राशि पर नजर रखने तथा गृह विभाग के अधिकारियों कानून एवं व्यवस्था के लिए माकूल इंतजाम करने के लिए कहा। जिलेवार फ्लाइंग स्क्वाइड बनाने के साथ ही अन्य विभाग को दिए निर्देशों के मुताबिक व्यवस्थाएं रखने करने के कहा गया है।
बैठक में पुलिस, आबकारी, आयकर, वाणिज्य कर, कार्मिक, परिवहन, रोजगार एवं श्रम, गृह, वित्त, सहकारी, सूचना एवं जनसंपर्क, डीओआईटी और निर्वाचन विभाग के राज्य नोडल अधिकारी और निर्वाचन विभाग के विशेषाधिकारी हरिशंकर गोयल सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
---

Published on:
20 Aug 2018 08:29 pm
Also Read
View All
राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?

Jaipur Hit And Run Case: पिता और छोटी बहन की मौत के बाद मां से लिपट गया मासूम, तेज रफ्तार कार ने उजाड़ दिए 2 परिवार