बीकानेर में बनेगा प्रदेश का पहला गौ-अभयारण्य

प्रदेश का  पहले गौ-अभयारण्य बीकानेर में बनेगा
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Oct 2015, 3:13 PM IST
Feature image

पाली. प्रदेश का पहले गौ-अभयारण्य बीकानेर में बनेगा। गोपालन विभाग एवं वन विभाग ने मिलकर इसकी तैयारी शुरू कर दी हैं। जमीन पर पहले से ही काम चल रहा है। यह बात गोपालन एवं देवस्थान राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने सरस डेयरी का निरीक्षण करने के दौरान पत्रिका को बताई।

देवासी ने बताया कि गायों के लिए तो कई प्रकार की गोशालाएं काम करती हैं, लेकिन बैल और सांड को खुले ही छोड़ दिया जाता है। इस पर न तो मालिक ध्यान देते हैं और न ही गोशाला संचालक। एेसे में उन्होंने इस गौ-अभयारण्य में एेसे बैल और सांड को स्थान देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अभ्यारण्य बीकानेर में बनेगा और इसके लिए जमीन पहले से ही चिह्नित है।

अभ्यारण्य के लिए जो जमीन चिह्नित की गई है वह फिलहाल वन विभाग के पास है। इसमें छोटे-छोटे तालाब बनाने काम और उनके इंदिरा गांधी नहर से भरने का काम पहले ही हो गया है। एक स्वयंसेवी संस्था इस अभ्यारण्य के विकास के लिए काम कर रही है।

सीएम की स्वीकृति का इंतजार
इस अभ्यारण्य की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पास प्रस्ताव भेजा जा चुका है। देवासी ने स्वयं उनसे बात की है। फिलहाल अभयारण्य के स्वामित्व को लेकर निर्णय नहीं हुआ है। जमीन वन विभाग के पास ही रहेगी या फिर गोपालन विभाग को हस्तांतरित होगी इस बारे में निर्णय नहीं हो पाया है।

Published on: