सोशल मीडिया के प्रमुख प्लेटफार्म फेसबुक, इंस्टाग्राम व एक्स पर राजस्थान के नए चुने गए विधायकों के फॉलोवर्स की क्या है स्थिति । इसमें टॉप फाइव सूची में जहां फेसबुक व एक्स पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे टॉप पर है, तो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दूसरे और सचिन पायलट तीसरे नम्बर पर बने हुए हैं।
जयपुर। सोशल मीडिया की दुनिया में नए विधायक रविन्द्र सिंह भाटी राजस्थान के कई दिग्गज नेताओं की बराबरी कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर पूर्व मुख्यमंत्रियों अशोक गहलोत व वसुन्धरा राजे से भी आगे इन दिनों भाटी चल रहे हैं। हालांकि फेसबुक व एक्स सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अब भी पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का ही राज चल रहा है।
राठौड़ व दिया कुमारी भी टॉप फाइव में:
सोशल मीडिया के प्रमुख प्लेटफार्म फेसबुक, इंस्टाग्राम व एक्स पर राजस्थान के नए चुने गए विधायकों के फॉलोवर्स की जानकारी ली। इसमें टॉप फाइव सूची में जहां फेसबुक व एक्स पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे टॉप पर है, तो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दूसरे और सचिन पायलट तीसरे नम्बर पर बने हुए हैं।
इधर पूर्व सांसद व झोटवाड़ा के विधायक राज्यवर्धन सिंह राठौड़ फेसबुक व एक्स पर टॉप फाइव में जमे हुए हैं। इधर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी इंस्टा पर टॉप फाइव में पांचवे पायदान पर हैं।
फेसबुक:
1. वसुंधरा राजे: 10 मिलियन
2.अशोक गहलोत: 4.1 मिलियन
3.सचिन पायलट: 2.8 मिलियन
4.राजवर्धन सिंह राठौर: 1.8 मिलियन
5.रविंद्र सिंह भाटी: 901 हजार
इंस्टाग्राम
1.रवींद्र सिंह भाटी: 1.5 मिलियन
2.वसुंधरा राजे: 1.1 मिलियन
3.अशोक गहलोत: 1 मिलियन
4.सचिन पायलट: 768 हजार
5.दिया कुमारी: 455 हजार
एक्स
1.वसुंधरा राजे: 5 मिलियन
2.अशोक गहलोत: 4.9 मिलियन
3.सचिन पायलट: 4.6 मिलियन
4.राजवर्धन सिंह राठौर:1.7 मिलियन
5.गोविंद सिंह डोटासरा: 1.5 मिलियन
नए सीएम के रोजाना बढ़ रहे फॉलोवर्स
नए सीएम भजनलाल शर्मा के रोजाना फॉलोवर्स की संख्या बढ़ रही है:
वर्तमान में नए सीएम के फेसबुक पर 447 हजार फॉलोवर्स, एक्स पर 183.8 हजार फॉलोवर्स हैं। इसी तरह इंस्टाग्राम पर 361 फॉलोवर्स हैं। इधर सीएम बनते ही भजनलाल के नाम से सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फर्जी अकाउंट्स की भी बाढ़ आ गई हैं। इसके चलते अब साइबर क्राइम सेल ऐसे फर्जी अकाउंट्स पर कार्रवाई कर रहा है।