कोटा

राजकीयमाध्यमिक स्कूल के छात्रों ने निकाली जागरुकता रैली

राजकीयमाध्यमिक स्कूल खानपुरिया में गुरुवार को स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।

less than 1 minute read
Feb 05, 2016
Feature image

राजकीयमाध्यमिक स्कूल खानपुरिया में गुरुवार को स्कूली छात्र-छात्राओं
द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।

इसके बाद श्रमदान
कर गांव में फैले कचरे को साफ किया। प्रधानाचार्य वीरेंद्रसिंह हाड़ा ने
बताया कि छात्र-छात्राओं ने गांव में रैली निकाली। रैली में छात्र हाथों
में स्वच्छता का संदेश देती तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे।

रैली
के दौरान छात्र-छात्राओं को एक जगह पानी भरा हुआ और गंदगी के ढेर पडे़ हुए
नजर आए थे। रैली समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राएं व्याख्याता चंद्रप्रकाश
मीणा के नेतृत्व में उस स्थान पर पहुंचे और वहां सफाई की। जिस जगह पानी
भरा हुआ था वहां मिट्टी डालकर आमजन के लिए रास्ता बनाया।

Published on:
05 Feb 2016 09:39 am