जयपुर

चित्रकला में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Aug 14, 2026
Rajasthan

सैंथल. राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानाचार्य गरिमा तिवारी के निर्देशन में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने कल्पनाशक्ति, सृजनात्मकता और कला-कौशल का प्रदर्शन किया।
व्याख्याता अंकित के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में शिवम, पीयूष, तनु, हिमांशी, गौरव, रितिक, पलक, मानसी और सुहाना विजेता रहे। विद्यालय परिवार ने विजेताओं को बधाई दी। प्रधानाचार्य गरिमा तिवारी ने कहा कि कला बच्चों की कल्पना को पंख देकर उनके व्यक्तित्व को नई उड़ान देती है।

Updated on:
14 Aug 2026 06:01 am
Published on:
14 Aug 2026 06:01 am