जयपुर

Success Story: मिलिए डॉक्टर से IAS बनी अर्तिका शुक्ला से, जिन्होंने बिना कोचिंग के पहले ही प्रयास में पास की UPSC परीक्षा, जानें सफलता का राज

Success Story IAS: हमारे सामने कई ऐसे सफल उदाहरण हैं, जिन्होंने पहले एमबीबीएस किया, डॉक्टर बनकर अपनी सेवाएं दीं और फिर यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस अफसर बन गए।
2 min read
• •
Updated: 17 Sep 2024, 6:29 PM IST
alwar collector

Success Story IAS जयपुर। यूपीएससी परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों की कहानियां दिलचस्प और प्रेरित करने वाली हैं। कुछ आईएएस अफसरों ने कम उम्र में यूपीएससी परीक्षा पास कर रिकॉर्ड बनाया तो कुछ ने कई परिस्थितियों का सामना करके सरकारी नौकरी हासिल की है।

आज हम आपको सबसे चर्चित यंग आईएएस की कहानी से रूबरू कराने जा रहे है, ये कहानी है आईएएस अर्तिका शुक्ला की। जिन्होंने बिना कोचिंग ही यूपीएससी की सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी की और सफलता हासिल की। आईएएस अर्तिका शुक्ला ऐसी होनहार महिला है जिनकी सफलता की कहानी हर किसी के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का काम करती है।

सोशल मीडिया पर चर्चित रहने वाली अर्तिका शुक्ला अभी अलवर की नई जिला कलेक्टर है। सोशल मीडिया पर अर्तिका के भी लंबी फैन फॉलोइंग हैं। उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट को लेकर लगातार एक्टिव रहते हैं।

डॉक्टर से आईएएस बनने तक का सफर

अर्तिका शुक्ला उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई है। एमबीबीएस और एमडी की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने की ठान ली। उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास की और आईएएस अफसर बन गई। आईएएस अर्तिका शुक्ला ने 2015 में पहले ही प्रयास में UPSC CSE क्रैक कर AIR 4 रैंक हासिल की थी। अर्तिका के भाई आईएएस है, अपने भाई को देखकर ही उन्हें आईएएस बनने की प्रेरणा मिली थी।

2017 में शादी की

आईएएस अर्तिका शुक्ला और जसमीत सिंह को ट्रेनिंग के दौरान एक-दूसरे से प्यार हुआ और 2017 में दोनों ने शादी रचाई।

अब अलवर में जिला कलेक्टर

आईएएस अर्तिका शुक्ला इन दिनों अलवर में जिला कलेक्टर है। इससे पहले वह राजस्थान के दूदू जिले की जिला कलेक्टर, अलवर में यूआईटी सचिव भी रह चुकी हैं।

Updated on:
17 Sep 2024, 6:29 PM IST
Published on: