7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Today: राजस्थान के आज कई जिलों में होगी बारिश, जानिए आपके शहर में मौसम का हाल

Rajasthan Monsoon : बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और शहर के तापमान में एक बार फिर कमी आएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 24 Oct 2024, 2:41 PM IST

Rajasthan Heavy Rain

Rajasthan Rain Update : जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान में एक बार फिर से बरसात का दौर शुरु होगा। मौसम विभाग के अनुसार, 17 सितंबर को कोटा, भरतपुर, बूंदी, झालावाड़, दौसा, टोंक और जयपुर जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

18 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार पश्चिमी बंगाल और झारखंड के ऊपर एक गहरा दबाव क्षेत्र बना हुआ है। यह दबाव क्षेत्र पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और इसके प्रभाव से राजस्थान में बारिश होगी।

यह भी पढ़ें : छात्रों के लिए खुशखबरी! राजस्थान में सरकारी MBBS की सीटों की संख्या में हुई वृद्धि; यहां मिलेगा एडमिशन

18 सितंबर को इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 18 सितंबर को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, जयपुर, करौली, कोटा, राजसमंद, टोंक, उदयपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, डूंगरपुर, सीकर, झालावाड़, करौली, प्रतापगढ़ और सवाई माधोपुर जिले में बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : भारी बारिश के बीच बड़ी खबर, इस बार राजस्थान से कब विदाई लेगा मानसून, जान लीजिए

19 सितंबर को इन जिलों में अलर्ट

इसके अलावा 19 सितंबर को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक और उदयपुर जिले में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।