जारी की गई सीट मैट्रिक्स के अनुसार, सरकारी एमबीबीएस सीटों की संख्या में रेकॉर्ड 39 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। गवर्नमेंट एमबीबीएस सीटों की संख्या अब 384 से बढ़कर 534 हो गई है। सरकारी एमबीबीएस सीटों की संख्या में यह वृद्धि बांसवाड़ा, बांरा, सवाईमाधोपुर, नागौर के गवर्नमेंट मेडिकल संस्थानों को लेटर का परमिशन एलओपी प्राप्त होने तथा सरकारी मेडिकल कॉलेज झुंझुनूं में सीटों की संख्या में वृद्धि के कारण हुई है। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को सरकारी एमबीबीएस सीटें आवंटित बढ़ने की संभावना बढ़ गई है।