
File Photo
Rajasthan Rain Update : जयपुर। राजस्थान में तीन दिन से धीमा पड़ा मानसून एक बार फिर से एक्टिव होगा। मौसम विभाग की मानें तो 17 से 19 सितंबर तक प्रदेशभर में फिर से बारिश का दौर शुरू होगा। हालांकि, मौसम विभाग ने आज यानी 16 सिंतबर को कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं जताई है।
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है। मंगलवार 17 सितंबर को अलवर, बांसवाड़ा, बारां और भरतपुर जिले में बारिश होने की संभावना है। वहीं बुधवार 18 सितंबर को अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, प्रतापगढ़ और सवाई माधोपुर जिले में बारिश होने की संभावना है।
इसके अलावा गुरुवार 19 सितंबर को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, झालावाड़, धौलपुर, डूंगरपुर, करौली, जयपुर, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद और सवाईमाधोपुर जिले में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। हालांकि किसी भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
बता दे कि केवल झालावाड़ को छोड़कर शेष सभी 32 जिलों में बारिश औसत से ज्यादा हुई है। टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, जैसलमेर में तो औसत से दोगुनी से भी ज्यादा बरसात हुई है। मानसून ने 25 जून को प्रदेश में एंट्री की थी। जुलाई माह में अलग अलग जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होती रही। इसके बाद 1 अगस्त से प्रदेश में भारी बारिश का दौर शुरू हुआ। लगातार डेढ़ महीने तक प्रदेश के सभी जिलों में भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी रहा।
Updated on:
16 Sep 2024, 10:48 AM IST
Published on:
16 Sep 2024, 10:44 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.