जयपुर

बचपन से जाम घुटने की सफल सर्जरी से मिली राहत

बचपन से जाम घुटने की सफल सर्जरी से मिली राहत
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2018, 8:10 PM IST
knee
बचपन से जाम घुटने की सफल सर्जरी से मिली राहत

जयपुर
चिकित्सा के मामले में जयपुर लगातार नए कीर्तिमान बना रहा है। शहर के एक निजी अस्पताल में एक ऐसी महिला का सफल आॅपरेशन किया गया है जिसका घुटना बचपन से मुड़ता ही नहीं था। लेकिन चिकित्सकों ने इसका सफल इलाज कर महिला को नया जीवनदान दिया है। चिकित्सकों के मुताबिक घुटने में सक्रंमण फैलने के कारण घुटना जाम होने की समस्या का इलाज अब नई तकनीक से संभव हो गया है।
प्रत्यारोपण सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि कई बार खून से सक्रंमण फैलने की अवस्था में जोड़ों में मवाद पड़ने से घुटना जाम हो जाता है। ऐसी ही स्थिति जयपुर निवासी एक महिला के साथ हुई। बचपन से उसके पैर में हल्का दर्द रहता था। परिजनों ने इसे मांसपेशियों का दर्द मानकर अनदेखा कर दिया। इस कारण महिला के घुटने जाम हो गया था। अस्पताल में जांच के बाद क्वाडरीसेप्स स्निप और कम्प्यूटर नेवीगेशन तकनीक से महिला की सर्जरी की गई। इसके बाद महिला अब स्वस्थ्य है और अपने काम खुद कर रही है। चिकित्सकों के मुताबिक इस नई तकनीक के जरिए मरीज को नया जीवन मिलता है। जिस संक्रमण से वह सालों से जूझ रहा होता है, उससे उसे निजात मिल जाती है। इस तरह के ऑपरेशन से मरीज की हडिडयों से पहले मवाद और फिर संक्रमण जनित पदार्थो को निकाला जाता है। उसके बाद उसका घुटना बदल दिया जाता है। यह तकनीक काफी कारगर साबित हो रही है। आपकाे बता दें कि राजस्थान की राजधानी जयपुर में अच्छी चिकित्सा सुविधाआें के चलते पड़ाैसी राज्याें से भी मरीज यहां अपना इलाज करवाने के लिए आते हैं।
यह है नई तकनीक
चिकित्सकों के मुताबिक इस तकनीक में घुटने और जांघ की मांसपेशियों को जो कि सालों से काम नहीं करने की वजह से छोटी हो गई हैं, इन्हें लंबा किया जाता है। इस तकनीक के बाद जाम घुटनों के आसानी से काम करने लगते हैं।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Politics: ‘जब मुख्यमंत्री के बेडरूम में दिया धरना’, भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर दोहिते अभिमन्यु सिंह राजवी ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Jaipur Crime: किसी और से बात करती थी प्रेमिका… इसी शक में कर दी हत्या; भतरपुर में पकड़ा गया आरोपी लिव-इन पार्टनर

साइबर क्राइम से बचने का असली तरीका: संदिग्ध नंबर, प्रोफाइल या लिंक देखकर सिर्फ ब्लॉक मत करो, तुरंत रिपोर्ट करो

Jaipur News: जयपुर में दो ट्रांसजेंडर दोस्तों से अभद्रता-मारपीट, नाइट क्लब के बाउंसर और कर्मचारियों पर FIR

Exclusive: मंत्री-अफसरों की खींचतान में फंसा 72 करोड़ का बजट, राजस्थान के 53 हजार स्कूलों में बच्चे पुराने बर्तनों में खाने को मजबूर