जयपुर

एम्स के छात्रावास में फिर एक नर्सिंग छात्रा ने लगाया फंदा

नहीं मिला सुसाइड नोट, प्रेम प्रसंग की आशंका
2 min read
Sep 10, 2018
नहीं मिला सुसाइड नोट, प्रेम प्रसंग की आशंका
एम्स के छात्रावास में फिर एक नर्सिंग छात्रा ने लगाया फंदा

जोधपुर.
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के छात्रावास में फिर एक नर्सिंग छात्रा ने चुन्नी से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। छात्रा रविवार को कमरे में पंखे पर लटकी मिली। कमरे से फिलहाल सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारण का पता नहीं लगा, लेकिन करीब सहेलियों से बातचीत के बाद पुलिस को अंदेशा है कि लव अफेयर के चलते उसने खुद की जान दी है। मृतका का मोबाइल जब्त किया गया है। एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शास्त्रीनगर थानाधिकारी रमेश शर्मा ने बताया कि पंजाब में चण्डीगढ़ निवासी रजनी (22) पुत्री रोहिताश धनवाल ने एम्स के छात्रावास के कमरे में आत्महत्या की। वह एम्स के नर्सिंग तृतीय वर्ष के चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा थी। परिजन को सूचित किया गया है। जिनके जोधपुर पहुंचने पर पोस्टमार्टम होगा। रजनी के आत्महत्या करने का पता लगते ही एक सहेली बेहोश हो गई। कई अन्य छात्राएं शव देखकर रोने लगी।

पलंग पर टेबल रख पंखे पर लटकी, गेट तोड़ा
खाना खाने के लिए रात को रजनी कमरे से बाहर नहीं आई। सहेली ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उसे आशंका होने लगी। छात्रावास प्रबंधन ने भी प्रयास किए। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोडक़र अंदर दाखिल हुए। रजनी पंखे पर चुन्नी के फंदे से लटक रही थी। पलंग पर टेबल रख वह उस पर चढ़ी और फिर उसने फंदा लगाया।

युवक ने चार दिन से नहीं की बात, इसलिए थी परेशान
पुलिस ने छात्रावास में मृतका की सहेलियों व सहपाठियों से बातचीत की। पता चला कि मृतका का किसी युवक से अफेयर और वह चार दिन से उससे बातचीत नहीं कर रहा था। आशंका है कि इसी के चलते उसने सुसाइड किया होगा। पुलिस को कमरे से मृतका का मोबाइल भी मिला है। जो लॉक है। लॉक खोलने के बाद कॉल डिटेल की जांच में कोई सुराग मिल सकता है।

डेढ़ माह में दूसरी घटना, पहले की जांच भी अधूरी
गत 26 जुलाई को अलवर में मुंडावर तहसील में सिंहाली खुर्द निवासी एमबीबीएस की छात्रा रश्मि यादव ने छात्रावास के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने चार दिन पूर्व ही एम्स में प्रवेश लिया था। सुसाइड नोट में एक शिक्षक की डांट से परेशान होकर आत्महत्या करने का उल्लेख था।

Published on:
10 Sept 2018 01:36 am
Also Read
View All
पंजाब के सियासी रण में राजस्थान के SP V/S SP, जानिए Congress के सचिन पायलट या BJP के सतीश पूनिया में कौन बेहतर ‘प्रभारी’?

Rajasthan Politics : CM भजनलाल शर्मा पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की विवादित टिप्पणी, BJP हमलावर- माफी की मांग

राजस्थान के सचिन पायलट को कांग्रेस ने बनाया ‘पंजाब प्रभारी’, जानें क्यों मिली महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी और क्या रहेंगी चुनौती?

राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस संजय के. अग्रवाल, राष्ट्रपति मुर्मू ने जारी किया नियुक्ति वारंट

Shekhawati Havelis: राजस्थान की शेखावाटी हवेलियां यूनेस्को की अस्थाई सूची में शामिल, दीया कुमारी ने कहा- अहम उपलब्धि