जयपुर

आधार कार्ड को लेकर आई ये बड़ी खबर, अब इनका नहीं होगा फिंगर प्रिंट और रेटिना स्कैन !

5 साल से छोटे बच्चों को आधार दे रहा है विशिष्ट पहचान

2 min read
Feb 27, 2018
uidai
uidai

आधार कार्ड बनाने वाली संस्था ''भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण'' छोटे बच्चों के लिए एक विशिष्ट प्रकार का आधार कार्ड लेकर आयी है। जो सिर्फ 5 साल से छोटे बच्चों के लिए ही लागू होगा। इस विशेष आधार कार्ड को ''बाल आधार'' नाम दिया गया है।

सभी 5 साल से छोटे बच्चों के लिए बाल आधार कार्ड बनेगा। छोटे बच्चो का यह आधार कार्ड नीले रंग का होगा। जिसमें बच्चों का बायोमेट्रिक सत्यापन करवाना जरुरी नहीं होगा। 5 साल बाद इसमें अपडेट होगा जिसके जरिये बच्चों की बायोमेट्रिक डिटेल्स जोड़ी जायेगी। यह सभी सूचनाएं देने के लिए यूआईडीएआई ने डिजिटल तरीका चुना है। विभाग ने यह जानकारी अपने ट्वविटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए दी'' 5 साल से छोटे सभी बच्चों के पास नीले रंग का आधार होगा जिसका नाम होगा बाल आधार ''।

कैसे करवाए बाल आधार के लिए रजिस्ट्रेशन -

बाल आधार बनवाने की प्रक्रिया बहुत ही सरल है। केवल 6 आसान स्टेप्स को फॉलो कर आप अपने बच्चे का बाल आधार बनवा सकते है
- नजदीकी आधार केंद्र पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर जमा करवा दें ।
- फॉर्म के साथ लगाने के लिए बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र का होना आवश्यक है।
- बच्चे का यह आधार कार्ड माता-पिता में से किसी एक के आधार कार्ड से लिंक होगा।
- सेंटर पर ही बच्चे की फोटो ली जायेगी जो आधार पर लगेगी।
- फॉर्म में डाले गए नंबर पर वेरिफिकेशन कोड प्राप्त होगा।
- रजिस्ट्रेशन के 60 दिन बाद बाल आधार पेरेंट्स के आधार कार्ड वाले एड्रेस पर भेज दिया जाएगा।


7 साल में अगर अपडेट ना करवाया तो रद्द हो जाएगा बाल आधार -

बाल आधार 5 साल से छोटे बच्चों के लिए बनाया जाएगा जिसमे बच्चों की बायोमेट्रिक डिटेल नहीं होंगी पर इसमें दो जरुरी अपडेट जोड़े गए है। अपने बच्चे का बाल आधार बनवाने के 5 साल बाद उसमें बच्चे की बायोमेट्रिक डिटेल जुड़वाना जरूरी होगा। अगर आधार बनवाने के 7 साल बाद तक उसमे यह डिटेल न जोड़ी गयी तो कार्ड रद्द हो जाएगा। बाल आधार बनवाने के 15 साल बाद इसका वेरिफिकेशन करवाना होगा जिसके बाद यह बन जाएगा रेगुलर आधार कार्ड।

उच्च शिक्षा के लिए जरुरी बाल आधार -

वैसे तो बाल आधार कार्ड बनवाना अनिवार्य नहीं है पर यदि कोई बच्चा भविष्य में देश से बाहर जाकर पढ़ाई करता है या किसी भी विदेशी संस्था से स्कॉलरशिप लेता है तो उसे अपना बाल आधार चाहिए होगा।

Published on:
27 Feb 2018 05:56 pm