जयपुर

शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जयपुर पहुंचे, जानिए क्या रहेगा कार्यक्रम

शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का जयपुर में 2 दिवसीय यात्रा प्रवास रहेगा
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Apr 2023, 10:03 AM IST
शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जयपुर पहुंचे, धर्म सभा का आयोजन होगा
शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जयपुर पहुंचे, धर्म सभा का आयोजन होगा

जयपुर। राष्ट्रीय उत्कर्ष अभियान यात्रा के तहत गोवर्धन मठ पूरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज का गुरुवार को जयपुर में आगमन हुआ। रेलवे स्टेशन पर लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वाहन रैली के रूप में उन्हें मानसरोवर स्थित परमहंस मार्ग ले जाया गया, जहां महिलाओं ने दीपकों से उनकी अगुवानी की। इस दौरान भक्तों ने पूजा—अर्चना की। दोपहर में पादुका पूजन का आयोजन होगा।

वाहन रैली में सनातन ध्वज लगे वाहन शामिल हुए। रैली रेलवे स्टेशन से रवाना होकर हसनपुरा फ्लाइओवर, सोढ़ाला, श्याम नगर, शिप्रापथ होते हुए मानसरोवर पहुंची। पीठ परिषद आदित्य वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का जयपुर में 2 दिवसीय यात्रा प्रवास रहेगा। दोपहर एक बजे दिव्य दर्शन और गुरु दीक्षा का आयोजन किया जाएगा। शाम 5 बजे कथा स्थल नरसिंह बगीची नारायण धाम गोपाल बाड़ी में धर्म सभा का आयोजन होगा। 28 अप्रेल को निवास स्थान पर सुबह 11.30 बजे नारायण पादुका पूजन गोष्ठी और गुरु दीक्षा का आयोजन होगा।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में शराब कंपनियों का मार्जिन घटाते ही खुली गड़बड़ी, वित्त विभाग के तत्कालीन अफसरों पर उठे सवाल; GSM को करोड़ों का घाटा

Exclusive: राजस्थान के ​कांग्रेस नेताओं ने अपनों के लिए बिछाई बिसात, 14 जिलों में जिला प्रमुख पद पर नजर

राजस्थान में लागू होगी खाद बिक्री की नई व्यवस्था, ये दस्तावेज नहीं है तो नहीं मिलेगी सब्सिडी वाली खाद

चीन-कजाकिस्तान से पढ़े 5 फर्जी डॉक्टर चढ़े को राजस्थान SOG के हत्थे, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कर रहे थे इंटर्नशिप!

Train Travel Update: राजस्थान में तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात रहेगा प्रभावित, कई रेलसेवाएं आंशिक रद्द एवं रेगुलेट रहेंगी