जयपुर

राजस्थान के इस क्रिकेटर के पिता हैं कंपाउंडर, कभी खेलने के लिए हाेती थी खूब पिटार्इ

टोंक के मालपुरा निवासी सैयद खलील अहमद के पिता कंपाउटर हैं। वे क्रिकेट से घृणा करते थे आैर उन्हें इस खेल से दूर करने की कोशिश तक करते थे।
2 min read
• •
Updated: 17 Mar 2018, 3:20 PM IST
Syed Khaleel Ahmed

जयपुर। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी ट्वंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में धारदार गेंदबाजी से राजस्थान को फाइनल तक पहुंचाने वाले मीडियम पेसर सैयद खलील अहमद को इस प्रदर्शन का इनाम भी जल्द ही मिल गया।

घरेलू ट्वंटी-20 लीग के 10 मैच में 17 विकेट लेने वाले राजस्थान के खलील को सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल के 11वें संस्करण के लिए तीन करोड़ रुपए में खरीदा है। वह आईपीएल में दूसरे सबसे महंगे राजस्थानी क्रिकेटर हैं।

टोंक के मालपुरा निवासी खलील के पिता कंपाउंडर हैं। वे क्रिकेट से घृणा करते थे आैर खलील काे इस खेल से दूर करने की कोशिश तक करते थे। यहां तक की क्रिकेट खेलने काे लेकर कर्इ बार पिता से खलील ने पिटार्इ तक खार्इ।

लेकिन काेच इम्तियाज अली खान ने खलील के पिता को समझाने में बड़ा भूमिका निभाई। इम्तियाज अली खान ही उन्हें खेलना जारी रखने के लिए प्रेरित करते थे। आज खलील के पिता बेटे की कामयाबी से बहुत खुश हैं।

खलील पिछले दो आईपीएल सत्र में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें वहां एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन इस बार खलील को भरोसा है कि उन्हें टीम से खेलने का मौका जरूर मिलेगा।

टेनिस बॉल से सीखी गेंदबाजी
टोंक में सीमेंटेड पिच पर टेनिस बॉल से खलील ने गेंदबाजी सीखी है। वह खुद भी मानते हैं कि टेनिस बॉल से तेज गेंदबाजी सीखने में काफी मदद मिलती है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद भी खलील ने हिम्मत नहीं हारी और कड़ी मेहनत जारी रखी।

अंडर-19 विश्व कप में खेले
कड़ी मेहनत के दम पर खलील को जल्द ही राजस्थान की अंडर-16 और फिर अंडर-19 टीम में जगह मिल गई, जहां अपने प्रदर्शन से उन्होंने सबका ध्यान आकर्षित किया। अंडर-19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ की नजर भी उन पर पड़ी और वह भारतीय अंडर-19 टीम में जगह बनाने में सफल रहे। 2016 में हुए अंडर-19 विश्व कप में खलील ने शानदार प्रदर्शन किया। विश्व कप में भारतीय टीम उपविजेता रही थी।

परिचय
जन्म: 5 दिसम्बर, 1997

स्थान: टोंक, राजस्थान

भूमिका: मध्यम गति के तेज गेंदबाज

टीम: इंडिया अंडर-19, राजस्थान, राजस्थान अंडर-16 व 19, दिल्ली डेयरडेविल्स
पहला प्रथम श्रेणी मैच: 6 अक्टूबर, 2017 को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ जयपुर में

कॅरियर रिकॉर्ड
2 प्रथम श्रेणी मैच खेले
2 विकेट चटकाए
8 लिस्ट ए मैच खेले
13 विकेट झटके
35/4 विकेट है सर्वश्रेष्ठ
11 ट्वंटी-20 मैच खेले
17 विकेट लिए हैं
17.41 के औसत से
6.88 की इकोनोमी रेट
12/4 विकेट है सर्वश्रेष्ठ

Updated on:
17 Mar 2018, 3:20 PM IST
Published on: