6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लिन और जॉनसन के बाद अब KKR के इस दिग्गज का खेलना संदिग्ध, ICC कर सकता हैं बैन

मिचेल जॉनसन और क्रिस लिन पहले ही चोटिल हो चुके हैं अब खबर आ रही हैं के केकेआर के स्टार स्पिनर सुनील नरेन आईपीएल 2018 से बाहर हो सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 16 Mar 2018, 5:24 PM IST

spinner Sunil Narain in big trouble, may get ban from playing IPL

नई दिल्ली। आईपीएल का 11वं सीजन अप्रैल में शुरू होने वाला है और जैसे-जैसे आईपीएल पास आ रहा है बहुत से खिलाड़ियों के आईपीएल से बाहर होते जा रहे हैं। इन खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा खिलाड़ी शाहरुख खान की टीम केकेआर के हैं। केकेआर के तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन और विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस लिन पहले ही चोटिल हो चुके हैं अब खबर आ रही हैं के केकेआर के स्टार स्पिनर सुनील नरेन आईपीएल 2018 से बाहर हो सकते हैं।

पीएसल के दौरान विवाद
वेस्टइंडीज के फिरकी गेंदबाज सुनील नरेन पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान एक नए विवाद में फंस गए हैं। 29 साल के नरेन अपने गेंदबाजी एक्शन को ले कर एक बार फिर विवादों में हैं। पीएसल के दौरान उनके बॉलिंग एक्शन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बुधवार को लाहौर कलंदर्स और क्‍वेटा ग्‍लेडिएटर्स के बीच खेले गए मैच के दौरान नरेन के संदिग्‍ध एक्‍शन को लेकर शिकायत मिली है। इस मामले की जांच आईसीसी कर सकता है।

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड लेगा फैसला
वैस्टइंडीज की तरफ से छह टेस्ट, 65 वनडे और 48 टी-20 खेलने वाले नेरेन के बोलिंग एक्शन की वीडियो फुटेज वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड को भेजी गई है। बता दें आईपीएल शुरू होने में 20 दिन है और यदि वेस्टइंडीज बोर्ड उनके खिलाफ फैसला सुनाता है तो वह आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे। अब देखना रोचक होगा कि कैरेबियाई बोर्ड इस पर क्या फैसला सुनाता है। केकेआर ने इस आईपीएल सीजन के लिए सुनील नरेन को रिटेन किया है।

पहले भी हो चुके हैं बैन
बता दें वर्ष 2015 आईपीएल में भी नारायण के गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध माना गया था, तब उन पर गेंदबाजी करने पर रोक लगा दिया था। वहीँ इसी साल नवंबर में आईसीसी ने उन्हें संदिग्ध एक्शन के कारण निलंबित कर दिया था। उनके एक्शन की जांच में पाया गया कि उनकी कोहनी गेंद फेंकते हुए 15 डिग्री कोण से ज्यादा मुड़ती है जबकि आईसीसी सिर्फ 15 डिग्री कोहनी मोड़ने तक की अनुमति देता हैं।