जयपुर

पौधरोपण कर संरक्षण की सौंपी जिम्मेदारी

Aug 06, 2026
Rajasthan

पटोंदा. समीप की ग्राम पंचायत दानालपुर के चरागाह एवं श्योराम बाबा के देव स्थान पर हरयालो राजस्थान के तहत ग्रामीणों ने पौधरोपण किया। ग्राम पंचायत दानालपुर चरागाह में मनरेगा के तहत पौधरोपण किया जा रहा है जिसमें बुधवार को करीबन 200 पौधे लगाए गए। जनता जल योजना के सहायक पम्प चालक फतेह लाल मीणा ने बताया कि पौधे लगाने के बाद ग्रामीणों एवं पर्यावरण प्रेमियों को पौधों की सुरक्षा एवं पानी देने की भी जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान रजनीश, मेघसिंह, साबू, पन्नालाल, मुकेशी, पुष्पा,शीला, गुड्डी आदि लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन।
ग्राम पंचायत दानालपुर के चारागाह में पौधारोपण करते पर्यावरण प्रेमी।

Updated on:
06 Aug 2026 06:01 am
Published on:
06 Aug 2026 06:01 am