जयपुर

बदल रहा मौसम का मिजाज, आसमान से बरस रही आग

रात के तापमान में हो रही तेजी से गिरावट

less than 1 minute read
Oct 09, 2020
बदल रहा मौसम का मिजाज, आसमान से बरस रही आग

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेशभर में मानूसन की विदाई के बाद दिन में लगातार तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है। इसके साथ ही अब धीरे-धीरे मौसम का मिजाज भी थोड़ा बदलने लगा है। यह बदलाव आमजन को हल्की सर्दी-गर्मी दोनों का एहसास करवा रहा है। जहां एक ओर दिन में 40 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच रहा है। वहीं रात के तापमान में ठंडक का असर दिखाई रहा है। रात का तापमान 18 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान चूरू में 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में शुक्रवार सुबह का तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया।

यहां भी अधिक रहा तापमान

कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान बीते कई दिनों से 35 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है। वहीं रात में इसमें गिरावट भी दर्ज की जा रही है। चूरू में दिन में तापमान 39.7 और रात में 18.1 , गंगानगर में 39.0 और 21.3, बाड़मेर में 39.0 और 24.1, जोधपुर में 37.4 और 21.6 और जयपुर में 36.9 और 23.1 दिन और रात का तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में दिन और रात के तापमान में 20 डिग्री सेल्सियस तक अंतर दिखाई दे रहा है।

बुवाई के इंतजार में अन्नदाता

प्रदेश में विभिन्न जिलों में रबी फसल की बुवाई अन्नदाता फिलहाल शुरू नहीं कर पाए हैं। क्योंकि बढ़े हुए तापमान की बजाय नमी के मौसम में रबी की फसल की बुवाई की जाती है। इसके कारण बुवाई अभी तक जोर नहीं पकड़ पाई है।

Published on:
09 Oct 2020 01:44 pm
Also Read
View All