जयपुर

Temperature : देश में चुरू सर्वाधिक गर्म, पारा 50 डिग्री सेल्सियस

Temperature : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली मंगलवार को राजस्थान के चुरू के बाद देश का दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा और यहां गर्मी का मई महीने का 18 साल का रिकॉर्ड टूट गया।

less than 1 minute read
May 26, 2020
Temperature : देश में चुरू सर्वाधिक गर्म, पारा 50 डिग्री सेल्सियस

देश में चुरू सर्वाधिक गर्म, पारा 50 डिग्री सेल्सियस
दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 18 साल का रिकॉर्ड

जयपुर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली मंगलवार को राजस्थान के चुरू के बाद देश का दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा और यहां गर्मी का मई महीने का 18 साल का रिकॉर्ड टूट गया।
मौसम विभाग ने बताया कि सफदरजंग मौसम केंद्र पर मंगलवार का दिन का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मई में वर्ष 2002 के बाद सबसे अधिक है। यहां 19 मई 2002 को भी अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं, दिल्ली के पालम में आज पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुँच गया। यह पालम का 18 मई 2010 (47.6 डिग्री सेल्सियस) के बाद का उच्चतम स्तर है। राजस्थान के चुरू के बाद मंगलवार को पालम देश का दूसरा सबसे गर्म स्थान भी रहा। चुरू में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग मौसम केंद्र में मई महीने में अब तक सर्वाधिक तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो 29 मई 1944 को दर्ज किया गया था। पालम में दिन के अधिकतम तापमान का मई का रिकॉर्ड 48.4 डिग्री सेल्सियस का है, जो 26 मई 1968 को दर्ज हुआ था। विभाग ने बताया कि राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और विदर्भ में भयंकर लू का दौरान बुधवार तक जारी रहेगा। इसमें 28 मई को थोड़ी और 29 मई को बड़ी राहत मिलेगी।

Published on:
26 May 2020 09:01 pm
Also Read
View All