जयपुर

बारामूला में आतंकियों का हमला, बच्ची सहित चार घायल

उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में शनिवार को आतंकियों ने एक मकान पर हमला कर दिया, जिसमें एक बच्ची सहित परिवार के चार सदस्य घायल हो गए।
less than 1 minute read
Sep 07, 2019
बारामूला में आतंकियों का हमला, बच्ची सहित चार घायल
बारामूला में आतंकियों का हमला, बच्ची सहित चार घायल

जम्मू-कश्मीर। उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में शनिवार को आतंकियों ने एक मकान पर हमला कर दिया, जिसमें एक बच्ची सहित परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। आतंकियों ने सोपोर के डांगेरपोरा गांव में गोलीबारी की और बच्ची उस्मा जान सहित चार लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। पुलिस मौके पर मौजूद है और आगे की जांच जारी है।
पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि कृष्णा घाटी सेक्टर पर सुबह करीब पौने आठ बजे मोर्टार दागे गए और गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। आखिरी खबर मिलने तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी थी। प्रवक्ता ने बताया कि भारत की ओर किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Updated on:
07 Sept 2019 04:40 pm
Published on:
07 Sept 2019 04:40 pm
Also Read
View All
Jaipur Land Dispute: जमवारामगढ़ में जमीनी विवाद की वजह से चले लाठी-डंडे, खेत में बुआई को लेकर शुरू हुआ था विवाद

Jaipur में अनूठी पहल: प्लॉट मालिक ने नहीं काटा पीपल का पेड़, 15 फीट ऊंचे पेड़ को जड़ समेत लगाया नई जगह

Jaipur: इलाज के लिए बाहर गया था परिवार, पीछे से फ्लैट पर किया कब्जा, किराए पर भी चढ़ाया, बजाज नगर थाना में शिकायत दर्ज

CCTV : राजस्थान पुलिस के ‘गढ़’ के सामने ज्वेलर्स शोरूम लूट की कोशिश, मुस्तैद गार्ड्स और सायरन से उलटे पांव भागे बदमाश

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद जेडीए का एक्शन, अवैध रिजॉर्ट-रेस्टोरेंट समेत कई प्रतिष्ठानों को नोटिस, अब सीलिंग-ध्वस्तीकरण की तैयारी