जयपुर

200 रूटों पर चलेंगी बस, सुबह पांच से रात 9 बजे तक होगा संचालन

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम  
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jun 2020, 6:06 PM IST
roadways.jpg


जयपुर। सरकार की अनुमति के बाद राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम बुधवार से प्रदेश में बसों का संचालन शुरू करेगा। 200 से अधिक मार्गों पर बसें चलाई जाएंगी, जो 515 फेरे लगाएंगी। सुबह पांच बजे से लेकर रात नौ बजे तक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
रोडवेज एमडी नवीन जैन ने बताया कि यात्री आॅनलाइन टिकट के साथ बस स्टैंड पर खिड़की और बस में परिचालक से टिकट प्राप्त कर सकते हैं। जयपुर में सिंधी कैंप से बसों का संचालन नहीं होगा। शहर के बाहर स्टैंंडों से ही बसें चलाई जाएंगी। बस स्टैंड पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही यात्रियों को बसो में बैठाया जाएगा। उन्होंने बताया किे आॅन लाइन टिकट लेने वाले यात्रियों को कैशबेक की सुविधा दी जाएगी। गौरतलब है कि करीब ढाई महीने बाद बसों का संचालन शुरू हुआ है।

जयपुर से हरियाणा के लिए अन्तर्राज्जीय बस सेवा भी शुरू होगी। जयपुर से गुरूग्राम, जयपुर से हिसार और झुंझुनूं से हिसार के लिए बसें संचालित होंगी। अगले सप्ताह से मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश और उत्तराखण्ड से भी अन्तर्राज्जीय सेवाएं शुरू होंगी।
जयपुर से गुरूग्राम के लिए तीन सुपर लग्जरी बस सुबह छह, नौ और 12 बजे केन्द्रीय बस स्टैंड, जयपुर से इफको चौक के लिए रवाना होगी। वहीं दो एक्सप्रेस बस सुबह सात बजे और 10 बजे ट्रांसपोर्ट नगर, बस स्टैंड, जयपुर से इफको चौक, गुरूग्राम के लिए जाएगी।

Updated on:
3 Jun 2020, 6:06 PM IST
Published on: