जयपुर

कैशियर को तीन गोली लगी लेकिन बैंक लुटने से बचा लिया, उसे खून देने कोई नहीं आया तो SHO or ASI ने खून देकर बचाई जान

Pnb Bank Robbery: जैसे ही बैंक लूटने पहुंचे, सारी प्लानिंग जनता ने फेल कर दी। बैंक बच गया लेकिन कैशियर की जान दांव पर लग गई।
less than 1 minute read
Feb 24, 2024
bank_robbery_news_photo_2024-02-24_08-48-46.jpg
Bank robbery news

Pnb Bank robbery: जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में स्थित पीएनबी बैंक ब्रांच में कैशियर नरेन्द्र सिंह की हालत अब खतरे से बाहर है। उनकी एक किड़नी खराब हो गई है। उसमें नजदीक से गोली लगी थी। उसे निकाल दिया गया है। नरेन्द्र ने बैं लुटने से बचा लिया लेकिन जीवन दांव पर लगा दिया। उसके बाद उसके जीवन को बचाने के लिए पुलिसकर्मी आगे आए। दो पुलिसकर्मियों ने अपना खून देकर नरेन्द्र की जान बचाई।

मौके पर ब्लड का तुरंत इंतजाम करने में परिजनों को परेशानी हो रही थी, ऐसे में पुलिस अधिकारी आगे आए और ब्लड डोनेशन किया। नरेन्द्र को बैंक लुटेरों ने तीन गोलियां मारी थीं बेहद ही नजदीक से। तुरंत सीकर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पता चला कि तुरंत ऑपरेट करना होगा और चार से पांच यूनिट ब्लड की जरूरत होगी। कुछ ब्लड अस्पताल मेंं मिला लेकिन बाकि का इंतजाम नहीं हो सका। तो ऐसे में वहां मौजूद विद्याधर नगर थानाधिकारी दिलिप खदाव और झोटवाडा थाने के एएसआई राजेन्द्र सिंह ने ब्लड डोनेट किया।

परिवार के लोगों ने कहा कि नरेन्द्र को बचा लिया गया है। मसीहा बनकर आए पुलिस अफसरों ने नरेन्द्र की जान बचा ली। उधर बैंक लुटेरों को डीसीपी अमित बुडानिया और उनकी टीम ने चंद घंटों में ही काबू कर लिया। भरत मीणा और मनोज मीणा तीन महीने से बैंक लूट की प्लानिंग कर रहे थे। कल जैसे ही बैंक लूटने पहुंचे, सारी प्लानिंग जनता ने फेल कर दी। बैंक बच गया लेकिन कैशियर की जान दांव पर लग गई।

Published on:
24 Feb 2024 08:53 am