जयपुर

होली का रंग उड़ा, राजस्थान के इन तीन शहरों पर चढ़ेगा अब सियासी रंग

जयपुर, जोधपुर व कोटा

less than 1 minute read
Mar 11, 2020
होली का रंग उड़ा, राजस्थान के इन तीन शहरों पर चढ़ेगा अब सियासी रंग

जयपुर. होली के बाद जयुपर, जोधुपर और कोटा चुनावी रंग में सराबोर होंगे। इन तीनों शहरों के छहों नगर निगमों में होने वाले चुनाव को लेकर दावेदारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
तीनों के जिला मुख्यालयों पर 11 मार्च को 6 नगर निगमों के लिए वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। कोर्ट के आदेश के अनुसार 18 अप्रेल से पहले निकाय चुनाव होने हैं। ऐसे में 20 मार्च के आसपास आचार संहिता लगने की संभावना है। इसके मद्देनजर दावेदार होली की शुभकामनाओं के साथ माहौल तैयार करने में जुट गए थे। क्षेत्रीय विधायकों और मंत्रियों के आवासों के बाहर दावेदारों के होर्डिंग-बैनर भी नजर आ रहे हैं। सोशल साइट पर भी प्रचार शुरू कर दिया गया है।
——————————————————————
तीन शहरों में 184 महिलाएं होंगी पार्षद
एक शहर में दो नगर निगम होने से महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। जयपुर के दोनों नगर निगमों में 51 वार्ड सामान्य वर्ग, 18 ओबीसी, 11 एससी और 3 वार्ड एसटी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। कोटा में सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए 27, ओबीसी 11, एसी 9 और एसटी के लिए 2 वार्ड आरक्षित हैं। जोधपुर के दोनों नगर निगमों में 52 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं।
——————————————————————
खास-खास
- 06 नगर निगमों में महापौर पद के लिए 20 अक्टूबर को निकाली गई थी लॉटरी
- 05 पद महिलाओं और 01 पद सामान्य वर्ग के लिए हुआ आरक्षित
——————————————————————
जयपुर में रोचक होगा चयन करना
जोधपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कोटा नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल का गृह जिला है। उम्मीदवारों का चयन करना जयपुर में सबसे ज्यादा रोचक होगा। यहां हैरिटेज नगर निगम में 5 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इनमें सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के क्षेत्र हैं। ग्रेटर नगर निगम में कृषि मंत्री लालचंद कटारिया का विधानसभा क्षेत्र है।

Published on:
11 Mar 2020 05:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर