जयपुर। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने फैक्ट्री से कपड़ा चोरी करने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से चुराया हुआ 100 मीटर कपड़ा बरामद कर लिया है।
जयपुर। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने फैक्ट्री से कपड़ा चोरी करने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से चुराया हुआ 100 मीटर कपड़ा बरामद कर लिया है।
डीसीपी (पूर्व) ज्ञानचन्द यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी तोहीद उर्फ सलमान खान मूलतः कासगंज हाल रामसिंहपुरा सांगानेर मालपुरा गेट का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि 10 सितंबर को परिवादी सपोटरा करौली हाल झूलेलाल नगर मुहाना रोड निवासी जगमोहन गुर्जर ने मामला दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि उसकी सौरभ फैशन के नाम से कपड़ा धुलाई फैक्ट्री है। जिसमें से 100 मीटर कपड़ा चोरी हो गया। इस पर थानाधिकारी मदनलाल कठवासरा और हैडकांस्टेबल भीम सिंह, ओमप्रकार डोबर सहित अन्य के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चैक किए तो एक व्यक्ति कपड़ा चोरी कर ले जाता हुआ पाया गया। जिसके आने जाने और अन्य कैमरे देखकर पुलिस ने महज 24 घंटे में ही आरोपी तोहीद उर्फ सलमान खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से चुराया हुआ 100 मीटर कपड़ा बरामद कर लिया। पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी सलमान खान पूर्व में सांगानेर से लोहा चोरी करने की वारदात में जेल जा चुका है। पुलिस पकड़े हुए आरोपी से पूछताछ कर रही है।