जयपुर

बारातियों से भरी बस में लगी आग, महिलाओं – बच्चों समेत पचास बाराती थे…. बड़ा हादसा टला

मौके पर चीख पुकार मच गई। पुलिस कर्मी पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से खिड़कियों से भी बारातियों को नीचे उतारा। उसके बाद आग को उपलब्ध संसाधनों से काबू किया गया।
less than 1 minute read
Mar 31, 2023
bus_photo_2023-03-31_13-11-35.jpg
Bus

जयपुर
जयपुर के चाकसू थाना इलाके में बीती रात बारातियों से भरी हुई बस में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण चीख पुकार मच गई। बस में सवारियों ज्यादा होने के चलते भगदड़ का माहौल हो गया। बाद में बस चालक, स्थानीय ग्रामीण और लोकल पुलिस की मदद से आग को काबू किया गया। कुछ लोगों के हल्की चोटें लगी हैं, सभी के प्रयासों से बड़ा हादसा टल गया है। चाकसू पुलिस ने बताया कि निवाई के पथरान गांव से चाकसू के कोथून में बारात आई थी।

बारातियों की दो बसें थीं। जो आगे पीछे चल रही थी। कोथून में पुलिया के नजदीक अचानक एक बस के पिछले हिस्से में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग की लपटें तेजी से फैलने लगी। बाद में किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर चीख पुकार मच गई। पुलिस कर्मी पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से खिड़कियों से भी बारातियों को नीचे उतारा। उसके बाद आग को उपलब्ध संसाधनों से काबू किया गया।

बस को सड़क किनारे खड़ा करवाने के बाद बारातियों को दूसरी बस से भेजा गया। गनीमत रही कि सभी के प्रयास से आग को काबू कर लिया गया, बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने बताया कि संभव है चालक लगातार बस चलता रहा हो और समय पर पहुंचने की जल्दी में उसने और तेजी से बस दौड़ाई हो। इस कारण लगातार घर्षण के कारणा टायरों ने आग पकड़ ली और बस के पिछले हिस्से मंे आग लगना शुरु हो गया। इस बारे में जब वधु पक्ष के लोगों को जानकारी मिली तो वे भी मौके पर आ पहुंचे।

Published on:
31 Mar 2023 01:12 pm
Also Read
View All
राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?

Jaipur Hit And Run Case: पिता और छोटी बहन की मौत के बाद मां से लिपट गया मासूम, तेज रफ्तार कार ने उजाड़ दिए 2 परिवार