जयपुर

देश-दुनिया के नामचीन उद्योग घरानों के प्रमुख प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक विकास में करेंगे सहयोग

शीर्ष पदाधिकारियों के जुड़ने से राजस्थान में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के साथ यहां के स्‍टार्टअप , प्रतिभावान विद्यार्थियों, युवाओं, महिला उद्यमियों और निर्यातकों को प्रोत्साहित और सफलता हासिल करने में मदद मिलेगी।

2 min read
Jul 16, 2024

प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और विकसित राजस्थान के उद्देश्य से देश दुनिया के नामचीन कंपनियों के शीर्ष पदों पर बैठे अधिकारी (सीईओ और सीएफओ) आगे आएंगे। इसके लिए मारवाड़ी इंटरनेशनल फेडरेशन ने एक पहल की है। दुनियाभर में में फैले राजस्थानी मूल के बिजनेस टायकून को एक मंच पर लाने के लिए मारवाड़ी सीएक्‍सओज प्‍लेफॉर्म तैयार किया है। प्लेटफॉर्म में तक 16 देशों के 165 से ज्यादा सीईओ, सीएफओ फेडरेशन के साथ जुड़ चुके हैं।

ऐसे समझें फायदा


शीर्ष पदाधिकारियों के जुड़ने से राजस्थान में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के साथ यहां के स्‍टार्टअप , प्रतिभावान विद्यार्थियों, युवाओं, महिला उद्यमियों और निर्यातकों को प्रोत्साहित और सफलता हासिल करने में मदद मिलेगी। सात समंदर पार कंपनी में बैठे उच्चासीन पदाधिकारी प्रतिनिधि युवाओं से लेकर अन्य वर्ग को मार्गदर्शन कर उन्हें व्यापार, स्टॉर्टअप के साथ ही सामाजिक सरोकार के कार्यों में सीएसआर फंड के तहत सहयोग करेंगे।

यह रखी प्रतिनिधियों ने राय


अबूधाबी में एक कंपनी के सीएफओ जयपुर मूल के सीए निर्मल कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह पहल सराहनीय है। इससे राजस्थानी मूल के एंटरप्रेन्योर और प्रोफेशनल एक मंच पर आकर राजस्थान के आर्थिक विकास में अपना योगदान देंगे। राजसमंद मूल के एक कंपनी के सीईओ विनोद बाफना का कहना है कि मारवाड़ियों में बिजनेस की बेहतर समझ होने के बावजूद राजस्थान के सभी पड़ौसी राज्‍य औद्योगिक क्षेत्र में आगे निकल गए हैं। प्लेटफॉर्म के साथ जुड़ने से नए नवाचारों को साझा कर कई निवेश होंगे। झुंझुनू मूल के भारत मंडपम के सीएफओ विजय चौधरी ने बताया कि बीते 25 साल से सरकार ने इस दिशा में कदम नहीं उठाए। फेडरेशन सीएक्‍सओ के माध्यम से अपनी मातृभूमि से जोड़ने का प्रयास किया है, यह काबिले तारीफ है।

खास-खास

  • - विश्व के 162 देशों में से 70 प्रतिशत बड़ी कंपनियों में एक से दो प्रतिनिधि राजस्थानी मूल के- देश और विदेश से कंपनियों के शीर्ष पदों पर बैठे सीईओ, सीएफओ, डायरेक्टर, प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट ने किया प्लेटफॉर्म को ज्वाइन- पब्‍लिक सेक्‍टर और मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ बैंकर, मैन्युफैक्चरर और सर्विस सेक्‍टर से जुड़े शीर्ष प्रशासन और प्रबंधन अधिकारी शामिल

मारवाड़ियों की व्यावसायिक कुशलता को पूरी दुनिया जानती है। विश्वास की वजह से दुनिया की प्रमुख कंपनियों के उच्च पदों पर राजस्थानी मूल के लोग पदासीन हैं। देश की जीडीपी में राजस्थानी मूल के उद्योगपतियों का योगदान 14 प्रतिशत से ज्यादा है। मारवाड़ी सीएक्‍सओज प्लेटफॉर्म से दुनियाभर में फैले कंपनियों के शीर्ष प्रबंधक एक दूसरे के साथ जुड़ेंगे।
सीए विजय गर्ग, संस्थापक महासचिव, मारवाड़ी इंटरनेशनल फेडरेशन

Published on:
16 Jul 2024 03:11 pm
Also Read
View All