जयपुर

राजस्थान के इस विधायक के चोरी हो गए दो मोबाइल, लौटाने के बदले चोर ने मांगे 25 हजार रुपए

हिसार-कोटा ट्रेन के एसी कोच में जयपुर से कोटा जाते समय विधायक के दो मोबाइल चोरी हो गए। कोटा पहुंचकर विधायक ने दोनों नम्बरों पर कॉल की तो मोबाइल स्विच ऑफ थे।

less than 1 minute read
May 21, 2023
राजस्थान के इस विधायक का चोरी हो गया मोबाइल, लौटाने के बदले चोर ने मांगे 25 हजार रुपए

जयपुर। हिसार-कोटा ट्रेन के एसी कोच में जयपुर से कोटा जाते समय 13 मई को रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर (MLA Madan Dilawar) के दो मोबाइल चोरी हो गए। कोटा पहुंचकर विधायक ने दोनों नम्बरों पर कॉल की तो मोबाइल स्विच ऑफ थे। बाद में फिर से कॉल किया तो एक जने ने कॉल रिसीव की और अपना नाम बनवारी मीणा निवासी पीलोदा, सवाईमाधोपुर बताया। दिलावर के गनमैन व बेटे ने उससे बात की तो उसने मोबाइल लौटाने के लिए 25 हजार रुपए मांगे।

जब दोनों तय स्थान व समय पर मोबाइल लेने पहुंचे तो वहां से दो पुलिसकर्मी गुजर रहे थे। चोर ने समझा कि वे पुलिस लेकर आए हैं। इस पर उसने फोन कर कहा कि आप पुलिस लेकर आए हो, मेरी गांव व इलाके में काफी इज्जत है। मेरी इज्जत मिट्टी में मिलाना चाहते हो और यह कहकर उसने मोबाइल लौटाने से मना कर दिया। जीआरपी थानाधिकारी मनोज कुमार सोनी ने बताया कि विधायक मदन दिलावर के गनमैन ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी के घर से चोरी किए दोनों मोबाइल जब्त कर लिए हैं। आरोपी फरार है।

Updated on:
21 May 2023 10:17 pm
Published on:
21 May 2023 09:19 pm
Also Read
View All