जयपुर

Rajasthan News : मतदाताओं की संख्या ने पार किया 5.45 करोड़ का आंकड़ा, राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 33 अधिकारी होंगे सम्मानित

National Voters' Day : राज्य में लैंगिक अनुपात अक्तूबर 2024 में 924 की तुलना में अब बढक़र 932 हो गया है जो अब तक का सर्वाधिक है। राजस्थान में मतदाता-जनसंख्या अनुपात का औसत भी 650 की तुलना में बढक़र 663 हो गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jan 2025, 7:06 AM IST
फोटो सोर्स: पत्रिका
फोटो सोर्स: पत्रिका

जयपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह 25 जनवरी, शनिवार को प्रदेश के राज्य पाल हरिभाऊ बागडे के मुख्य आतिथ्य में होगा। उन्होंने बताया कि राजस्थान में मतदाताओं की कुल संख्या 5,45,69,501 हो गई है।

प्रदेश की मतदाता सूचियों में लैंगिक अनुपात (जेंडर रेश्यो) तथा जनसंख्या-मतदाता अनुपात (ईपी रेश्यो) में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। राज्य में लैंगिक अनुपात अक्तूबर 2024 में 924 की तुलना में अब बढक़र 932 हो गया है जो अब तक का सर्वाधिक है। राजस्थान में मतदाता-जनसंख्या अनुपात का औसत भी 650 की तुलना में बढक़र 663 हो गया है।

ये होंगे सम्मानित

महाजन ने बताया कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण सहित निर्वाचन से जुड़े विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनमें करौली, बाड़मेर, बारां, बूंदी एवं दौसा के जिला निर्वाचन अधिकारी क्रमश नीलाभ सक्सेना, टीना डाबी, रोहिताश्व सिंह तोमर, अक्षय गोदारा एवं देवेन्द्र कुमार तथा गंगानगर की उप जिला निर्वाचन अधिकारी रीना सहित 10 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 2 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 2 सुपरवाइजर, 10 बूथ लेवल अधिकारी, एक पुलिस उप निरीक्षक और निर्वाचन विभाग के 2 कार्मिक शामिल हैं।

Updated on:
24 Jan 2025, 7:06 AM IST
Published on: