जयपुर

सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान चली Porn Movie, महिला अधिकारी भी थी मौजूद, मची खलबली

सकते में आए मौजूद अधिकारी
2 min read
crime news
सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान चली Porn Movie, महिला अधिकारी भी थी मौजूद, मची खलबली

विकास जैन / जयपुर। सचिवालय में सोमवार को खाद्य विभाग की वीडियो कांफ्रेंसिंग में अचानक पोर्न मूवी चलने पर प्रदेश की नौकरशाही और सचिवालय में खलबली बच गई। खादय विभाग की वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान जब यह पॉर्न मूवी चली, उस दौरान विभाग की महिला अधिकारी भी वीसी में मौजूद थीं। वीसी में अचानक हुई इस हरकत से वहां मौजूद अधिकारी सकते में आ गए और कुछ देर के लिए वीसी रोक दी गई। इस दौरान विभाग के आला अधिकारियों ने वहां मौजूद जिम्मेदारों को जमकर लताड़ लगाई।

सूत्रों के अनुसार खाद्य विभाग की वीसी सचिवालय में 11 बजे शुरू हुई। करीब 12 बजे करौली जिले की वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद अन्य जिलों के अधिकारियों से संवाद किया जाना था। इसी दौरान सचिवालय के कांफ्रेंस कक्ष में लगे बडे एलइडी पर पॉर्न मूवी चलने लगी। पहले तो वहां मौजूद अधिकारियों को कुछ समझ में नहीं आया। अचानक हुए इस घटनाक्रम और कान्फ्रेंस में ऐसी हरकत होने के बाद वहां मौजूद विभाग के आला अधिकारियों ने जमकर लताड लगाई। वीडियो कांफ्रेंसिंग पूरी होने तक यह पता नहीं चल सका कि पॉन मूवी किस कंप्यूटर से चली थी।

जांच के लिए एनआईसी के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। यह भी चर्चा रही कि जिलों में जहां वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा नहीं है, वहां लैपटॉप के जरिए वीडियो कांफ्रेंसिंग हो रही थी और किसी के निजी लैपटॉप से पॉन मूवी चल गई। हालांकि पूरे मामले का खुलासा पूरी जांच के बाद ही हो पाएगा। मामला सीएमओ तक भी पहुंचा और तत्काल इसकी जांच के आदेश एनआईसी को दिए गए। वहीं इस मामले में देर रात तक खाद्य विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। विभाग के आला अधिकारियों से भी संपर्क नही हो सका।

Published on:
03 Jun 2019 09:48 pm
Also Read
View All
राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?

Jaipur Hit And Run Case: पिता और छोटी बहन की मौत के बाद मां से लिपट गया मासूम, तेज रफ्तार कार ने उजाड़ दिए 2 परिवार