इस साल धनिया पिछले साल के मुकाबले 40 फीसदी से अधिक सस्ता बिक रहा है। आवक बढ़ने से इसके दामों में लगातार नरमी बनी हुई है।
इस साल धनिया पिछले साल के मुकाबले 40 फीसदी से अधिक सस्ता बिक रहा है। आवक बढ़ने से इसके दामों में लगातार नरमी बनी हुई है। 8 मई को इसने 7044 रुपए क्विंटल के भाव पर ऊपरी स्तर छुआ था। इस तरह इस महीने ऊपरी स्तर से भी धनिया के वायदा भाव 10 फीसदी गिर चुके हैं। खुदरा बाजारों में वर्तमान में इसके दाम 350 से 360 रुपए प्रति किलो चल रहे है।मसाला कारोबारी रामअवतार अग्रवाल का कहना है कि इस साल धनिया का उत्पादन दोगुना बढ़ने से आवक तेजी से बढ़ रही है। अप्रेल से अब तक करीब 1.80 लाख टन धनिया की आवक हो चुकी है, जो पिछले साल की समान अवधि में हुई आवक से 125 फीसदी अधिक है। इस साल 6.20 लाख टन धनिया का उत्पादन होने का अनुमान है। यह पिछले साल के उत्पादन से 114 फीसदी अधिक है। आवक काफी ज्यादा होने के कारण धनिया के भाव दबाव में है। इसलिए इस साल धनिया सस्ता बिक रहा है।
निचले भाव पर बढ़ सकती है मांग
आगे कीमतों के बारे में तंवर का कहना है कि चूंकि भाव काफी ज्यादा गिर चुके हैं और आवक का पीक समय भी निकलने वाला है। ऐसे में अब आगे भाव बहुत ज्यादा नहीं गिरने चाहिए। निचले भाव पर खरीदारी निकलने की उम्मीद है। जिससे आगे धनिया के भाव सुधर सकते हैं।