ट्रेंड त्योहारों के सीजन में सावधानीपूर्वक उपभोग और पौष्टिक उत्पादों के प्रति जयपुर के बढ़ते रुझान को दर्शाता है।
जयपुर। त्योहारी सीजन में जयपुर में लोग जमकर ऑनलाइन शॉपिंग करते है। देशभर में कई शहरों की बात करें तो जयपुर इनमें टॉप शहरों में आता है। जो कई बड़े शहरों से आगे है।
अमेजन इंडिया के डायरेक्टर ऑफ कंज्यूमेबल्स निशांत रमन ने बताया कि हम जयपुर में आज यह घोषणा कर रहे है कि यह शहर ग्रॉसरी, बेबी केयर, हेल्थ एंड पर्सनल केयर और पेट केयर उत्पादों जैसी सभी कैटेगरी में त्योहार से पहले आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए तेजी से एक प्रमुख बाजार के रूप में उभरा है।
जयपुर में उपभोक्ता पीनट बटर, ड्राई फ्रूट्स, घी, हेल्थ बार्स, होम्योपैथिक दवाएं और मल्टीविटामिंस जैसे पौष्टिक विकल्पों को चुनकर आगामी उत्सव मनाने की तैयारी कर रहे हैं।
पीनट बटर जैसे स्प्रेड के लिए जयपुर चौथे सबसे अधिक यूनिट-बिक्री बाजार के रूप में शामिल है, जबकि यहां रहने वाले लोग राष्ट्रीय औसत की तुलना में तीन गुना अधिक हेल्थ बार्स, होम्योपैथिक दवा, मल्टीविटामिंस खरीदते हैं। यह ट्रेंड त्योहारों के सीजन में सावधानीपूर्वक उपभोग और पौष्टिक उत्पादों के प्रति जयपुर के बढ़ते रुझान को दर्शाता है।