अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल ( crude oil ) में नरमी आने के बावजूद शुक्रवार को लगातार चौथे दिन घरेलू स्तर पर पेट्रोल ( petrol-diesel price today ) 31 पैसे प्रति लीटर और डीजल 38 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। जयपुर में अब पेट्रोल ( petrol price ) हुआ 110.60 रुपए प्रति लीटर के पार और डीजल (diesel price) भी सर्वकालिक उच्चतम स्तर 101.56 रुपए के पास पहुंच गया है।
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी आने के बावजूद शुक्रवार को लगातार चौथे दिन घरेलू स्तर पर पेट्रोल ( petrol-diesel price today ) 31 पैसे प्रति लीटर और डीजल 38 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। जयपुर में अब पेट्रोल हुआ 110.60 रुपए प्रति लीटर के पार और डीजल भी सर्वकालिक उच्चतम स्तर 101.56 रुपए के पास पहुंच गया है। देश के अधिकांश शहरों में डीजल भी शतक के करीब है। लगातार चार दिनों की तेजी के बाद सोमवार को इन दोनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था, लेकिन मंगलवार से इन दोनों में वृद्धि की जा रही है। जयपुर में इनकी कीमतें अब तक के रिकार्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। पिछले नौ दिनों में पेट्रोल 2.36 रुपए महंगा हो चुका है। डीजल भी 12 दिनों में से 3.53 रुपए प्रति लीटर चढ़ चुका है।
इसलिए बढ़ रहे दाम
ओपेक देशों की बैठक में प्रतिदिन चार लाख बैरल तेल उत्पादन बढ़ाने का निर्णय लिया गया था, जबकि कोरोना के बाद अब वैश्विक स्तर पर इसकी मांग में जबरदस्त तेजी दिख रही है। इस निर्णय के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में जबरदस्त तेजी आई और यह सात वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अमेरिकी बाजार में कारोबार बंद होने पर ब्रेंट क्रूड 0.48 डॉलर प्रति बैरल नरम होकर 81.08 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 1.30 डॉलर की गिरावट लेकर 77.43 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। डीजल के महंगे होने से मालभाड़ा महंगा होगा, जिससे तमाम जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ जाएंगे।
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल
दिल्ली में पेट्रोल के दाम 103.54 रुपए व डीजल के दाम 92.12 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 109.54 रुपए व डीजल के दाम 99.92 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 104.23 रुपए और डीजल 95.23 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 101.01 रुपए और डीजल के दाम 96.60 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।
19 राज्यों में 100 के पार है पेट्रोल
देशभर के करीब 19 राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पार है। इस सूची में मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, उड़ीसा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।