
सीएम भजनलाल शर्मा (पत्रिका फाइल फोटो)
जयपुर। पंचायत चुनाव से पहले राजस्थान के ग्रामीण इलाकों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने 5 हजार से अधिक आबादी वाले शेष 192 गांवों में अटल प्रगति पथ के निर्माण और सड़क सुदृढ़ीकरण के लिए 381.91 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इसके तहत 28 जिलों के इन गांवों और आबादी क्षेत्रों में करीब 286 किलोमीटर सड़कें बनाई और मजबूत की जाएंगी।
सरकार का दावा है कि इन सड़कों के निर्माण से गांव-ढाणियों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और ग्रामीणों को बाजार, स्कूल, अस्पताल तथा मुख्य मार्गों तक पहुंचने में आसानी होगी। किसानों, विद्यार्थियों, श्रमिकों और व्यापारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मजबूत सड़क नेटवर्क ग्रामीण अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को गति देने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है।
अजमेर जिले के 6 गांवों में बनेगी सड़क
अजमेर जिले के टांटोटी, घूघरा, गनाहेड़ा, गगवाना, बिड़क्चियावास और देराठू में अटल प्रगति पथ का निर्माण होगा।
अलवर: 6 गांवों को मिलेगी कनेक्टिविटी
अलवर जिले में गारू, हरसाना, गढ़ी सवाईराम, बालेटा, पृथ्वीपुरा और तुलेड़ा में सड़क निर्माण किया जाएगा।
बालोतरा: 4 गांवों में अटल प्रगति पथ
बालोतरा जिले के ईटवाया, कनाना, पारलू और कल्याणपुर में नई सड़कें बनेंगी।
बांसवाड़ा: अरथूना और खोड़न में काम
बांसवाड़ा जिले में अरथूना और खोड़न गांवों को अटल प्रगति पथ की सौगात मिलेगी।
बारां: तीन गांवों में निर्माण
बारां जिले के देवरी, कस्बाथाला और पलायथा में सड़क निर्माण होगा।
बाड़मेर: बुरान का तला में बनेगी सड़क
बाड़मेर जिले के बुरान का तला में अटल प्रगति पथ का निर्माण प्रस्तावित है।
भरतपुर: तीन गांव होंगे लाभान्वित
भरतपुर जिले में सरसैना, छौंकरवाड़ा कलां और ब्रह्मवाद में सड़क निर्माण कार्य किए जाएंगे।
भीलवाड़ा: सहाड़ा और पारोली में सड़क
भीलवाड़ा जिले के सहाड़ा और पारोली में अटल प्रगति पथ बनाया जाएगा।
चित्तौड़गढ़: भोपालसागर में होगा निर्माण
चित्तौड़गढ़ जिले के भोपालसागर में सड़क निर्माण कार्य होगा।
चूरू: 7 गांवों को मिलेगी सुविधा
चूरू जिले के जोगलिया, ईंयारा, शोभासर, जोगलसर, लालगढ़, कानूता और बांय में अटल प्रगति पथ बनाए जाएंगे।
दौसा: तीन गांवों में सड़क निर्माण
दौसा जिले के उदयपुरिया, आलूदा और टोरड़ा में सड़क निर्माण होगा।
डीग: चार गांवों में बनेगा अटल प्रगति पथ
डीग जिले के सांवलसेर, गुनसारा, रारह और अवार में सड़कें बनाई जाएंगी।
डीडवाना-कुचामन: भकरी, कोलिया और घाटवा
डीडवाना-कुचामन जिले के भकरी, कोलिया और घाटवा में अटल प्रगति पथ का निर्माण होगा।
डूंगरपुर: पाडवा और ओबरी में सड़क
डूंगरपुर जिले के पाडवा और ओबरी में सड़क निर्माण कार्य प्रस्तावित है।
हनुमानगढ़: 14 गांवों में बनेगी सड़क
हनुमानगढ़ जिले में जोड़किया, किशनपुरा, मुंडा, अजीतपुरा, परलीका, कलाना, भिरानी, निनाण, मुन्सरी, डाबड़ी, बोलांवाली, खाराखेड़ा, मेहरवाला और सुरेवाला में अटल प्रगति पथ का निर्माण किया जाएगा।
जयपुर: 15 गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
जयपुर जिले के भैसावा, हाथोज, हिंगोनिया, पचार, बेगस, राड़ावास, अमरसर, धानौता, बिशनगढ़, बिचून, जैतपुरा, चीथवाड़ी, अनंतपुरा, सिंगोद कलां और किशनमानपुरा में सड़क निर्माण होगा।
जालोर: 28 गांवों में बनेगी सड़क
जालोर जिले में सबसे अधिक गांवों को इस योजना का लाभ मिलेगा। धानसा, जुंजाणी, पुनासा, दासपा, सेवड़ी, मोदरा, नरसाणा, तवाव, नांदिया, धानोल, दातवाडा, पावली, जसवंतपुरा, चौरा, रेवतड़ा, पांथेडी, ऐलाना, तिलोड़ा, दादाल, बाकरा, सांगाणा, केशवणा, कोमता, चौराऊ, बालवाडा, भैसवाडा, रायथल और गुड़ाबालोतान में अटल प्रगति पथ बनाए जाएंगे।
झुंझुनूं: 22 गांवों में सड़क निर्माण
झुंझुनूं जिले के बसई, संजय नगर, शिमला, कांकरिया, पपुरना, दूधवा नांगलिया, डाडा फतेहपुरा, महनसर, टांई, पांख, टोडी, छावसरी, सिगनोर, भौड़की, टीटनवाड़, बजावा, परसरामपुरा, टोडपुरा, बागोरिया की ढाणी, बसावा, चिराना और बड़वासी में सड़कें बनाई जाएंगी।
जोधपुर: 18 गांवों को मिलेगी सड़क सुविधा
जोधपुर जिले के हरियाढ़ाणा, पिचियाक, रियां, भटिंडा, पलासनी, बिसलपुर, गंगाणी, सोयला, नाड़सर, गजसिंहपुरा, रतकुड़िया, धुंधाड़ा, गुड़ा विश्नोइयान, फिंच, नंदवान, झंवर, बोरानाडा और डोली में अटल प्रगति पथ का निर्माण होगा।
करौली: 8 गांवों में सड़क निर्माण
करौली जिले के झारेड़ा, गढ़मोरा, जहानगर मोरड़ा, नादौती, नांगल शेरपुर, शहर, कैमला और सोप में सड़कें बनाई जाएंगी।
खैरथल-तिजारा: बाघोर में होगा काम
खैरथल-तिजारा जिले के बाघोर में अटल प्रगति पथ का निर्माण किया जाएगा।
कोटपूतली-बहरोड़: 7 गांवों को लाभ
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के हाथीपुरा, चतरपुरा, बनेठी, सरूंड, भौनावास, भैंसलाना और कारोली में सड़क निर्माण होगा।
पाली: 8 गांवों में बनेगा अटल प्रगति पथ
पाली जिले के नारलाई, बिसलपुर, धानला, अटबड़ा, बांकली, दुजाना, खैरवा और गुंदोज में सड़क निर्माण कार्य होंगे।
फलोदी: दो गांवों में सड़क
फलोदी जिले के रायमलावाड़ा और जाखण में अटल प्रगति पथ बनाया जाएगा।
राजसमंद: कुरज और गिलूंड में निर्माण
राजसमंद जिले के कुरज और गिलूंड में सड़क निर्माण होगा।
सवाई माधोपुर: तीन गांवों में सड़क
सवाई माधोपुर जिले के सूरवाल, खिलचीपुर और कुंडेरा में अटल प्रगति पथ बनाए जाएंगे।
सीकर: 12 गांवों को मिलेगी सुविधा
सीकर जिले के थोई, रेवासा, बाय, मंडा, कोछोर, गुहाला, जिलो, चला, गांवड़ी, गणेश्वर, रायपुर पाटन और बठोठ में सड़क निर्माण किया जाएगा।
टोंक: 5 गांवों में बनेगी सड़क
टोंक जिले के नगर, थांवला, नगरफोर्ट, सोप और आवां में अटल प्रगति पथ का निर्माण होगा।
सरकार के अनुसार इन सड़क परियोजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ना है। अटल प्रगति पथ बनने के बाद गांवों से मुख्य मार्गों तक आवागमन आसान होगा। इससे ग्रामीणों का समय और परिवहन खर्च कम होने के साथ स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
Updated on:
12 Aug 2026 06:39 pm
Published on:
12 Aug 2026 06:39 pm
