कोटा

मोस्ट वांटेड आनन्दपाल और विधायक हनुमान बेनीवाल में कोई फर्क नहीं: युनूस खान

परिवहन एवं सड़क मंत्री युनूस खान ने अपन चिर प्रतिद्ंद्वी विधायक हनुमान बेनीवाल पर जुबानी हमला बोला है।
less than 1 minute read
Aug 04, 2016
Feature image

परिवहन एवं सड़क मंत्री युनूस खान ने हनुमान बेनीवाल की तुलना प्रदेश के सबसे मोस्ट वांटेड अपराधी आनन्दपाल से करते हुए कहा है कि दोनों में कोई फर्क नहीं है। दोनो का ही आपराधिक रिकॉर्ड है।

भाजपा कार्यालय में बुधवार को पत्रकारों ने खान से आनन्दपाल को सरेंडर करने समेत अन्य सवाल किए तो उन्होंने सीधे बेनीवाल को बीच में लाकर बोलना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि बेनीवाल खुद को खबरों में रखने के लिए छोटे से छोटे मामले को मीडिया में देने के लिए तैयार रहते है। रोडवेज बसों के साथ ही लोक परिवहन सेवा के तहत बसें चलाने को लेकर खफा और आंदोलनरत रोडवेजकर्मियों के मामले में खान ने कहा कि उनका आंदोलन बेमानी है।

लोक परिवहन सेवा के चलते न तो रोडवेज बंद होगी और न ही किसी भी रोडवेजकर्मी के हित पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। सरकार हर स्तर पर रोडवेज कर्मियों के साथ है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई बंद करने के वन राज्यमंत्री राजकुमार रिणवा के बयान पर खान ने कहा कि उन्होंने अपनी बात जिस तरह से रखी थी, उसे उस तरीके से प्रसारित नहीं किया गया।

दुष्कर्म के ज्यादातर मामलों में रिश्तेदार ही आरोपी

जनसुनवाई में आई महिला एवं बाल विकास मंत्री अनीता भदेल ने कहा कि प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाओं पर सरकार तुरन्त कारर्रवाई कर रही है। दुष्कर्म के अधिकांश मामलों में पीडि़ता के पास या दूर के परिजनों का ही हाथ होता है। एेसी घटनाओं से रिश्तों की मर्यादा तार-तार हो रही है।

आनन्दपाल प्रकरण की सीबीआई जांच हो

विधायक हनुमान बेनीवाल ने खान के आरोपों पर कहा कि आनन्दपाल फरारी प्रकरण की सीबीआई जांच हो जाए तो मुझ पर आरोप लगाने और सत्ता में बैठे कई लोगों की कलई खुल जाएगी। मेरे खिलाफ मुकदमे दर्ज है तो सरकार कार्रवाई क्यों नहीं करती?

Published on:
04 Aug 2016 08:18 am