जयपुर

राजस्थान में सरकारी अस्पतालों में फ्री दवाओं में हो गई गड़बड़ी, अब आई ये बड़ी खबर

मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना के तहत सप्लाई होने वाली 10 दवाइयों के सैंपल फेल हो गए हैं।

2 min read
May 21, 2024

जयपुर। राजस्थान में सरकारी अस्पतालों में मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना के तहत मरीजों को फ्री दवा दी गई। मरीजों ने मर्ज को सुधारने को लेकर दवा तो खाई लेकिन वह कोई असर नहीं कर सकी। दवाएं बेअसर साबित हो गई।
चिकित्सा विभाग के सामने भी यह सच्चाई तब सामने आती है। जब इन दवाओं के सैंपलों की जांच कराई जाती है।

प्रदेश में अब मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना के तहत सप्लाई होने वाली 10 दवाइयों के सैंपल फेल हो गए हैं। राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (आरएमएससी) ने 8 कंपनियों की 10 दवाइयों की सप्लाई पर रोक लगा दी है। इन दवाइयों में फंगल इन्फेक्शन में काम आने वाली गोलियां, मलेरिया के गंभीर मरीजों को लगाए जाने वाले इंजेक्शन, आई ड्रॉप और सांस में तकलीफ होने पर काम आने वाली दवाई अस्थलीन शामिल है।

आरएमएससी की एमडी नेहा गिरि ने बताया कि मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना के तहत सप्लाई होने वाली इन दवाओं के सैंपल अमानक पाए जाने पर दवाओं की आपूर्ति को रुकवा दिया है। इन दवाइयों के बदले दूसरी कंपनी की दवाइयां स्टॉक में सप्लाई के लिए मंगवाई है, ताकि मरीजों को किसी तरह की दवाइयों की कमी न हो। उन्होंने बताया कि दवाइयों की क्वालिटी को बनाए रखने के लिए हमारी टीम सप्लाई होने वाली हर दवा के बैच का सैंपल लेकर उसकी जांच करवाते हैं।

पहले भी हुए थे सैंपल फेल..

करीब 3 महीने पहले भी मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना के तहत सप्लाई होने वाली 15 दवाइयों के सैंपल फेल हुए थे। इनमें कैल्शियम, विटामिन-डी, एमोक्सिसिलिन, लिवोसेटिरिजिन सॉल्ट से बनी टैबलेट-कैप्सूल समेत इंसुलिन इंजेक्शन, कैथेटर शामिल थे। ये दवाइयां कैडिला, अलायंस बायोटेक, मर्करी लैबोरेट्रीज जैसी नामी कंपनियों से सप्लाई की जा रही थी। 14 कंपनियों की 15 दवाइयों में मानक से निचले स्तर का सॉल्ट मिला था। सैंपल फेल होने के बाद राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (आरएमएससी) ने इन सभी कंपनियों की दवा सप्लाई पर रोक लगा दी थी।

Published on:
21 May 2024 09:45 am
Also Read
View All

अगली खबर